Aaj Ka Panchang 4 सितंबर 2025: वामन जयंती आज, जानें दिशा शूल, शुभ योग और मुहूर्त की डिटेल

Published : Sep 04, 2025, 06:00 AM IST
Panchang_4-September-2025

सार

4 September 2025 Ka Panchang: 4 सितंबर, गुरुवार को वामन जयंती का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन 3 शुभ और 1 अशुभ योग दिन भर रहेगा। जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय…

Aaj Ke Shubh Muhurat: 4 सितंबर 2025, गुरुवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पूरे दिन रहेगा। इस दिन वामन जयंती का पर्व मनाया जाएगा। मान्यता के अनुसार त्रेता युग में भगवान विष्णु ने इसी तिथि पर वामन रूप में अवतार लिया था। वामन भगवान विष्णु का पांचवां अवतार था। गुरुवार को सौभाग्य, शोभन और ध्वजा नाम के 3 शुभ योग व ध्वांक्ष नाम का एक अशुभ योग रहेगा। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

ये भी पढ़ें-

Ganesh Visarjan 2025: कब करें गणेश प्रतिमा विसर्जन, 6 या 7 सितंबर?

 

4 सितंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

गुरुवार की रात चंद्रमा मकर राशि में, बुध, सूर्य और केतु सिंह राशि में, मंगल कन्या राशि में, शुक्र कर्क राशि में, शनि मीन राशि में, गुरु मिथुन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-

कब है करवा चौथ, दशहरा, दिवाली?, नोट करें 10 बड़े त्योहारों की डेट

 

गुरुवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (4 September 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 01 बजकर 58 मिनिट से शुरू होगा जो शाम 03 बजकर 31 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

4 सितंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- भाद्रपद
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा और श्रवण
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:13 AM
सूर्यास्त - 6:37 PM
चन्द्रोदय - Sep 04 4:29 PM
चन्द्रास्त - Sep 05 3:27 AM

4 सितंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (4 September 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 10:52 से दोपहर 12:25 तक
दोपहर 12:01 से 12:50 तक
दोपहर 12:25 से 01:58 तक
दोपहर 01:58 से 03:31 तक
शाम 06:37 से रात 08:04 तक

4 सितंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 6:13 AM – 7:46 AM
कुलिक - 9:19 AM – 10:52 AM
दुर्मुहूर्त - 10:21 AM – 11:11 AM और 03:19 PM – 04:08 PM
वर्ज्यम् - 07:20 AM – 08:58 AM और 03:42 AM – 05:18 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम