Aaj Ka Panchang 5 अगस्त 2025: आज करें पुत्रदा एकादशी व्रत, पंचांग से जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त

Published : Aug 05, 2025, 06:00 AM IST
Panchang_5-August-2025

सार

5 August 2025 Ka Panchang: 5 अगस्त, मंगलवार को पुत्रदा एकादशी का व्रत किया जाएगा। इस दिन चंद्रमा धनु से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, ग्रहों की जानकारी व अन्य डिटेल।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 5 अगस्त 2025, मंगलवार को सावन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि दोपहर 01 बजकर 12 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद द्वादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन पुत्रदा एकादशी का व्रत किया जाएगा। इस व्रत का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इस दिन इंद्र, वैधृति, मुद्गर और छत्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

5 अगस्त 2025 को ग्रहों की स्थिति

मंगलवार को चंद्रमा वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य और बुध कर्क राशि में, मंगल कन्या राशि में, केतु सिंह राशि में, शुक्र और गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-

गजलक्ष्मी-बुधादित्य राजयोग में बीतेगा सप्ताह, वीकली राशिफल से जानें 12 राशियों का हाल


अगस्त में बनेगा सूर्य-केतु का ग्रहण योग, किन 4 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन?

 

मंगलवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (5 August 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए। इस दिन राहुकाल दोपहर 03 बजकर 47 मिनिट से शुरू होगा जो 05 बजकर 25 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

5 अगस्त 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- श्रावण
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- ज्येष्ठ और मूल
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 6:03 AM
सूर्यास्त - 7:02 PM
चन्द्रोदय - Aug 05 4:09 PM
चन्द्रास्त - Aug 06 2:44 AM

5 अगस्त 2025 के शुभ मुहूर्त (5 August 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 09:18 से 10:55 तक
सुबह 10:55 से दोपहर 12:32 तक
दोपहर 12:06 से 12:58 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:32 से 02:10 तक
दोपहर 02:47 से 05:25 तक

5 अगस्त 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 9:18 AM – 10:55 AM
कुलिक - 12:32 PM – 2:10 PM
दुर्मुहूर्त - 08:39 AM – 09:31 AM, 11:26 PM – 12:11 AM
वर्ज्यम् - 07:54 PM – 09:36 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम