Aaj Ka Panchang 6 अगस्त 2025: आज करें बुध प्रदोष व्रत, जानें राहुकाल की टाइमिंग और किस दिशा में यात्रा न करें?

Published : Aug 06, 2025, 06:00 AM ISTUpdated : Aug 06, 2025, 08:14 AM IST
Panchang_6-August-2025

सार

6 August 2025 Ka Panchang: 6 अगस्त, बुधवार को प्रदोष व्रत किया जाएगा। इस व्रत में भगवान शिव की पूजा की जाती है। इस दिन श्रीवत्स और ध्वजा नाम के शुभ योग भी बनेंगे। जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, ग्रहों की जानकारी व अन्य डिटेल।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 6 अगस्त 2025, बुधवार को सावन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि दोपहर 02 बजकर 08 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन बुध प्रदोष का व्रत किया जाएगा। इस व्रत में भगवान शिव की पूजा करने की परंपरा है। मान्यता है कि प्रदोष व्रत सबसे पहले चंद्रदेव ने किया था। बुधवार को वैधृति, विष्कुंभ, ध्वजा और श्रीवत्स नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

6 अगस्त 2025 को ग्रहों की स्थिति

बुधवार को चंद्रमा धनु राशि में, सूर्य और बुध कर्क राशि में, मंगल कन्या राशि में, केतु सिंह राशि में, शुक्र और गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-

किसकी चमकेगी किस्मत-कौन रहेगा परेशान? पढ़ें अगस्त का मासिक राशिफल


अगस्त 2025 में बनेगा सूर्य-केतु का ग्रहण योग, किन 4 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन?


 

बुधवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (6 August 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 12 बजकर 32 मिनिट से शुरू होगा जो 02 बजकर 10 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

6 अगस्त 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- श्रावण
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- मूल और पूर्वाषाढ़ा
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:03 AM
सूर्यास्त - 7:01 PM
चन्द्रोदय - Aug 06 5:02 PM
चन्द्रास्त - Aug 07 3:41 AM

6 अगस्त 2025 के शुभ मुहूर्त (6 August 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 06:03 से 07:40 तक
सुबह 07:40 से 09:18 तक
सुबह 10:55 से दोपहर 12:32 तक
दोपहर 03:47 से शाम 05:24 तक
शाम 05:24 से 07:01 तक

6 अगस्त 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 7:40 AM – 9:18 AM
कुलिक - 10:55 AM – 12:32 PM
दुर्मुहूर्त - 12:06 PM – 12:58 PM
वर्ज्यम् - 11:17 AM – 12:59 PM, 10:59 PM – 12:39 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम