Aaj Ka Panchang 7 नवंबर 2025: आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र रहेगा? जानें राहुकाल का समय

Published : Nov 07, 2025, 06:00 AM IST
Aaj Ka Panchang 7 नवंबर 2025

सार

7 November 2025 Ka Panchang: 7 नवंबर, शुक्रवार को 4 शुभ योग दिन भर रहेंगे। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं आएगा। जानें इस दिन के मुहूर्त और राहुकाल का समय।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 7 नवंबर 2025, शुक्रवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया सुबह 11 बजे तक रहेगी, इसके बाद तृतीया तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन मित्र, मानस, परिघ और शिव नाम के 4 शुभ योग बनेंगे। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। इस दिन कईं शुभ मुहूर्त रहेंगे, जिनमें किए गए काम भविष्य में आपको फायदा पहुंचा सकते हैं। आगे पंचांग से जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, दिशा शूल और राहुकाल की टाइमिंग…

ये भी पढ़ें-
Bihar Ancient Facts: क्या है बिहार का प्राचीन नाम, महाभारत काल में कौन था यहां का राजा?

7 नवंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

शुक्रवार को चंद्रमा वृषभ राशि में, शनि मीन राशि में, सूर्य, शुक्र और बुध तुला राशि में, मंगल वृश्चिक राशि में, गुरु कर्क राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा। यानी इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई भी परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा।

ये भी पढ़ें-
Kaal Bhairav Jayanti 2025: कालभैरव जयंती कब, 11 या 12 नवंबर? जानें सही डेट

शुक्रवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (7 November 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 10 बजकर 47 मिनिट से दोपहर 12 बजकर 10 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

7 नवंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- अगहन
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- रोहिणी और मृगशिरा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:39 AM
सूर्यास्त - 5:41 PM
चन्द्रोदय - Nov 07 7:16 PM
चन्द्रास्त - Nov 08 9:38 AM

7 नवंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (7 November 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 06:39 से 08:02 तक
सुबह 08:02 से 09:25 तक
दोपहर 11:48 से 12:32 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:10 से 01:33 तक
शाम 04:18 से 05:41 तक

7 नवंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 2:55 PM – 4:18 PM
कुलिक - 8:02 AM – 9:25 AM
दुर्मुहूर्त - 08:52 AM – 09:36 AM और 12:32 PM – 01:16 PM
वर्ज्यम् - 05:30 PM – 06:54 PM और 05:34 AM – 07:00 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम