Aaj Ka Panchang 7 सितंबर 2025: आज होगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, नोट करें सूतक का समय

Published : Sep 07, 2025, 06:00 AM IST
Panchang_7-September-2025

सार

7 September 2025 Ka Panchang: 7 सितंबर, रविवार को चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई देगा। इसी दिन से श्राद्ध पक्ष की शुरूआत होगी। जानें चंद्र ग्रहण का समय और सूतक काल की डिटेल सहित पूरी डिटेल…

Aaj Ke Shubh Muhurat: 7 सितंबर 2025, रविवार को भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि रहेगी। इसी दिन से श्राद्ध पक्ष की शुरूआत होगी और पूर्णिमा का श्राद्ध किया जाएगा। इसी दिन साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण भी होगा, जो भारत में दिखाई देगा। रविवार को सुकर्मा, धृति, राक्षस और चर नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan Upay: चंद्र ग्रहण के दौरान और बाद में करें ये 9 उपाय, बचे रहेंगे दुर्भाग्य से

7 सितंबर 2025 चंद्र ग्रहण की डिटेल

साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर, रविवार की रात 09:57 से शुरू होगा, जो मध्य रात्रि 01:27 तक रहेगा। यानी इस ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 30 मिनिट की रहेगी। ग्रहण का सूतक दोपहर 12:57 से शुरू हो जाएगा जो ग्रहण के साथ ही समाप्त होगा। ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए यहां इसके सूतक आदि सभी नियम मान्य होंगे।

ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2025: गर्भवती महिलाएं कैसे बचें चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से? याद रखें 5 बातें

7 सितंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

रविवार को चंद्रमा कुंभ राशि में रहेगा, जहां राहु से युति होने से ग्रहण नाम का अशुभ योग बनेगा। इस दिन बुध, सूर्य और केतु सिंह राशि में, मंगल कन्या राशि में, शुक्र कर्क राशि में, शनि मीन राशि में और गुरु मिथुन राशि में रहेगा।

रविवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (7 September 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें। इस दिन राहुकाल शाम 05 बजकर 02 मिनिट से शुरू होगा जो 06 बजकर 34 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

7 सितंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- भाद्रपद
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- शतभिषा और पूर्वा भाद्रपद
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 6:14 AM
सूर्यास्त - 6:34 PM
चन्द्रोदय - Sep 07 6:28 PM
चन्द्रास्त - Sep 08 6:31 AM

7 सितंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (7 September 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 07:47 से 09:19 तक
सुबह 09:19 से 10:52 तक
दोपहर 12:00 से 12:49 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 01:57 से 03:29 तक
शाम 06:34 से रात 08:02 तक

7 सितंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 12:24 PM – 1:57 PM
कुलिक - 3:29 PM – 5:02 PM
दुर्मुहूर्त - 04:56 PM – 05:45 PM
वर्ज्यम् - 05:45 AM – 07:16 AM और 03:39 AM – 05:08 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम