Aaj Ka Panchang 9 सितंबर 2025: द्वितिया तिथि का श्राद्ध आज, जानें किस दिशा में यात्रा करने से बचें?

Published : Sep 09, 2025, 06:00 AM IST
Panchang_9-September-2025

सार

9 September 2025 Ka Panchang: 9 सितंबर, मंगलवार को श्राद्धपक्ष की द्वितिया तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। इस दिन 4 शुभ योग रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा में यात्रा करने से बचना होगा।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 9 सितंबर 2025, सोमवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि रहेगी। इसी दिन उन लोगों का श्राद्ध किया जाएगा, जिनकी मृत्यु किसी भी महीने की द्वितिया तिथि पर हुई हो। ये श्राद्ध पक्ष का दूसरा दिन रहेगा। मंगलवार को गण्ड नाम का अशुभ योग और वृद्धि, सिद्धि, शुभ और सर्वार्थासिद्धि नाम के 4 शुभ योग बनेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Pitru Paksha 2025: क्या होता है प्रेत दोष? उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से जानें संकेत और उपाय

9 सितंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

मंगलवार को चंद्रमा और शनि मीन राशि में साथ रहकर विष योग बनाएंगे। इस दिन बुध, सूर्य और केतु सिंह राशि में, मंगल कन्या राशि में, शुक्र कर्क राशि में, गुरु मिथुन राशि और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
‘कर्पूरगौरं करुणावतारं’, आरती के बाद क्यों जरूरी है ये मंत्र बोलना? जानें अर्थ और महत्व

मंगलवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (9 September 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए। इस दिन राहुकाल दोपहर 03 बजकर 28 मिनिट से शुरू होगा जो शाम 5 बजे तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

9 सितंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- आश्विन
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- उत्तरा भाद्रपद और रेवती
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:15 AM
सूर्यास्त - 6:32 PM
चन्द्रोदय - Sep 09 7:40 PM
चन्द्रास्त - Sep 10 8:34 AM

9 सितंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (9 September 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 09:19 से 10:51 तक
सुबह 10:51 से दोपहर 12:24 तक
दोपहर 11:59 से 12:48 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:24 से 01:56 तक
दोपहर 03:28 से 05:00 तक

9 सितंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड- 9:19 AM – 10:51 AM
कुलिक- 12:24 PM – 1:56 PM
दुर्मुहूर्त- 08:42 AM – 09:32 AM और 11:14 PM – 12:00 AM
वर्ज्यम्- 04:52 AM – 06:20 AM और 05:05 AM – 06:33 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम