Karpur Gauram Karunavtaram Mantra जब भी हम किसी भी देवी-देवता की आरती करते हैं तो अंत में ‘कर्पूरगौरं करुणावतारं’ मंत्र जरूर बोला जाता है। इसके बिना आरती पूरी नहीं मानी जाती। ये मंत्र पहली बार किसने बोला, इसका महत्व क्या है, आगे जानिए?
Karpur Gauram Karunavtaram Mantra Meaning significance: हिंदू धर्म में मंत्रों का विशेष महत्व है। हर देवी-देवता के लिए अलग-अलग मंत्र बनाए गए हैं लेकिन एक मंत्र ऐसा है जो हर देवी-देवता की आरती के बाद जरूर बोला जाता है। ये मंत्र है- ‘कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्। सदा बसन्तं हृदयारविन्दे भवं भवानीसहितं नमामि॥’ कहते हैं कि जब तक ये मंत्र न बोला जाए तब तक आरती पूरी नहीं होती। इस मंत्र को बोलते तो सभी हैं लेकिन इसका अर्थ, महत्व आदि बहुत कम लोगों को पता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए क्या है इस मंत्र का अर्थ और महत्व…
ये भी पढ़ें-
Sankashti Chaturthi 2025: कब है विघ्नराज संकष्टी व्रत, 10 या 11 सितंबर? जानें चंद्रोदय का समय
क्या है कर्पूरगौरं करुणावतारं मंत्र का अर्थ?
अर्थ- कपूर के समान गौरे, करुणा के अवतार, इस पूरे जगत की उत्पत्ति करने वाले, नागों को हार के रूप में धारण करने वाले, भवम यानी शिव और भवानी माता पार्वती मेरे हृदय में सदा निवास करें। वैसे तो ये मंत्र भगवान शिव और देवी पार्वती से संबंधित है लेकिन सभी देवी-देवताओं की आरती के लिए इसे ही बोलने की परंपरा है।
ये भी पढ़ें-
Jitiya Puja Samagri List: इन चीजों के बिना अधूरा है जितिया व्रत, नोट करें पूजा सामग्री लिस्ट
क्या है ‘कर्पूरगौरं करुणावतारं’ मंत्र का महत्व?
‘कर्पूरगौरं करुणावतारं’ मंत्र यजुर्वेद की मंत्र संहिता से लिया गया है। ये मंत्र सबसे पहले भगवान शिव पार्वती की स्तुति करते हुए भगवान विष्णु ने बोला था। इसलिए इसका विशेष महत्व है। वैसे तो यह भगवान शिव का ध्यान मंत्र है, लेकिन आरती के अंत में कपूर को जलाते समय ये मंत्र बोलना जरूरी माना गया है। इस मंत्र को बोले बिना आरती पूर्ण नहीं मानी जाती।
‘कर्पूरगौरं करुणावतारं’ मंत्र के लाभ
1. इस मंत्र का रोज विधि-विधान से जाप किया जाए तो भगवान शिव की कृपा आसानी से मिल सकती है।
2. घर में इस मंत्र का जाप किया जाए तो निगेटिव एनर्जी खत्म होती है और पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है।
3. अगर मन में किसी तरह का भय है तो इस मंत्र से प्रभाव से वह भी दूर हो सकता है।
4. अगर किसी व्यक्ति को मानसिक तनाव है या वह डिप्रेशन में है तो भी ये मंत्र उसकी परेशानी दूर करने में सक्षम है। इसके जाप से आत्मिक शांति मिलती है।
5. किसी खास इच्छा की पूर्ति के लिए भी इस मंत्र का जाप किया जा सकता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
