Aaj Ka Panchang 9 अगस्त 2025: रक्षा बंधन आज, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और भद्रा की टाइमिंग

Published : Aug 09, 2025, 06:00 AM IST
Panchang_9-August-2025

सार

9 August 2025 Ka Panchang: 9 अगस्त, शनिवार को रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन कईं शुभ योग भी बनेंगे, जिसके चलते ये पर्व बहुत खास हो गया है। जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, ग्रहों की जानकारी व अन्य डिटेल। 

Aaj Ke Shubh Muhurat: 9 अगस्त 2025, शनिवार को सावन मास की पूर्णिमा तिथि दोपहर 01 बजकर 24 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में बताया गया है। शनिवार को इस दिन सर्वार्थसिद्धि, सौभाग्य, शोभन, सुस्थिर और वर्धमान नाम के 5 शुभ योग बनेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

रक्षा बंधन 2025 पर भद्रा का समय क्या रहेगा?

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, रक्षा बंधन पर भद्रा का संयोग इस बार नही रहेगा क्योंकि भद्रा एक रात पहले ही यानी 8 अगस्त, शुक्रवार की रात 01 बजकर 52 मिनिट पर ही समाप्त हो जाएगी। 9 अगस्त को भद्रा का बिल्कुल प्रभाव नहीं रहेगा, जिसके चलते पूरे दिन रक्षाबंधन पर्व मनाया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें-

Raksha Bandhan 2025: इन 3 राशि वालों को रक्षा बंधन पर मिलेगा छप्पर फाड़ पैसा, शुरू होगा गोल्डन टाइम

Raksha Bandhan: 2025 में राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है?

 

 

रक्षा बंधन 2025 शुभ मुहूर्त

सुबह 07:40 से 09:15 तक
दोपहर 12:10 से 01:30 तक
दोपहर 01:30 से शाम 5 तक
शाम 07:00 से 08:24 तक

9 अगस्त 2025 को ग्रहों की स्थिति

शनिवार की रात चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में राहु पहले से स्थित है। राहु और चंद्र के साथ होने से ग्रहण योग बनेगा। इस दिन सूर्य और बुध कर्क राशि में, मंगल कन्या राशि में, केतु सिंह राशि में, शुक्र और गुरु मिथुन राशि में और शनि मीन राशि में रहेगा।

शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (9 August 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 09 बजकर 18 मिनिट से शुरू होगा जो 10 बजकर 55 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

9 अगस्त 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- श्रावण
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- श्रवण और धनिष्ठा
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:04 AM
सूर्यास्त - 6:59 PM
चन्द्रोदय - Aug 09 7:18 PM
चन्द्रास्त - Aug 10 6:44 AM

9 अगस्त 2025 के शुभ मुहूर्त (9 August 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 07:41 से 09:18 तक
दोपहर 12:06 से 12:58 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:32 से 02:09 तक
दोपहर 03:46 से शाम 05:23 तक

9 अगस्त 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 2:09 PM – 3:46 PM
कुलिक - 6:04 AM – 7:41 AM
दुर्मुहूर्त - 07:48 AM – 08:39 AM
वर्ज्यम् - 06:18 PM – 07:52 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम