Aaj Ka Panchang 9 अक्टूबर 2025: चंद्र और शुक्र ग्रह बदलेंगे राशि, जानें किस दिशा में यात्रा न करें?

Published : Oct 09, 2025, 06:00 AM IST
Aaj Ka Panchang 9 अक्टूबर 2025

सार

9 October 2025 Ka Panchang: 9 अक्टूबर, गुरुवार को चंद्रमा और शुक्र ग्रह राशि बदलेंगे। इस दिन 4 शुभ-अशुभ योग भी रहेंगे। आगे जानें अभिजीत मुहूर्त और राहु काल की सही टाइमिंग।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 9 अक्टूबर 2025, गुरुवार को कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पूरे दिन रहेगी। गुरुवार को पद्म, लुंब, वज्र और सिद्धि नाम के 4 शुभ-अशुभयोग दिन भर रहेंगे। इस दिन चंद्रमा भी राशि परिवर्तन करेगा, साथ ही शुक्र ग्रह भी राशि बदलेगा। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2025: 4 राशि वाले रहें सावधान, दिवाली बाद आएगी मुसीबत-धन हानि के बनेंगे योग

9 अक्टूबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

गुरुवार को चंद्रमा मेष राशि से निकलकर वृष राशि में प्रवेश करेगा। इसके अलावा शुक्र भी सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। इन दोनों के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों की लाइफ पर शुभ-अशुभ रूप में देखने को मिलेगा। इस दिन शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में, बुध तुला राशि में, शुक्र और केतु सिंह राशि में, मंगल तुला राशि में, सूर्य कन्या राशि में और गुरु मिथुन राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2025: करवा चौथ से शुरू होंगे 4 राशि वालों के बुरे दिन, धन हानि-षड़यंत्र से रहेंगे परेशान

गुरुवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (9 October 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 01 बजकर 41 मिनिट से शुरू होगा जो शाम 03 बजकर 08 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

9 अक्टूबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082 
मास- कार्तिक 
पक्ष- कृष्ण 
दिन- गुरुवार 
ऋतु- शरद 
नक्षत्र- भरणी और कृत्तिका 
करण- वणिज और विष्टि 
सूर्योदय - 6:25 AM 
सूर्यास्त - 6:02 PM 
चन्द्रोदय - Oct 09 7:40 PM 
चन्द्रास्त - Oct 10 9:39 AM

9 अक्टूबर 2025 के शुभ मुहूर्त (9 October 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 10:46 से दोपहर 12:14 तक 
सुबह 11:50 से दोपहर 12:37 तक 
दोपहर 12:14 से 01:41 तक 
दोपहर 01:41 से 03:08 तक

9 अक्टूबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 6:25 AM – 7:52 AM 
कुलिक - 9:19 AM – 10:46 AM 
दुर्मुहूर्त - 10:17 AM – 11:04 AM और 02:56 PM – 03:43 PM 
वर्ज्यम् - 07:15 AM – 08:40 AM


Disclaimer 
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम