Karwa Chauth 2025: राशि अनुसार ये उपाय जीवन बनाएंगे खुशहाल, पति-पत्नी दोनों करें

Published : Oct 08, 2025, 03:14 PM IST
Karwa Chauth 2025

सार

Karwa Chauth 2025: इस बार करवा चौथ 10 अक्टूबर, शुक्रवार को है। इस दिन अगर राशि अनुसार उपाय किए जाएं तो वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है। ये उपाय महिला और पुरुष दोनों कर सकते हैं।

Karwa Chauth Rashi Anusar Upay: करवा चौथ का व्रत महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है। इस दिन भगवान श्रीगणेश की पूजा मुख्य रूप से की जाती है और चंद्रमा को अर्ध्य देकर व्रत पूरा किया जाता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार, इस दिन अगर राशि अनुसार कुछ खास उपाय किए जाएं तो वैवाहिक जीवन से जुड़ी हर परेशानी दूर हो सकती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। खास बात ये है कि ये उपाय पति-पत्नी दोनों कर सकते हैं। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…

ये भी पढ़ें-
Karwa Chauth 2025: क्या करवा चौथ का व्रत कुंवारी लड़कियां कर सकती हैं?

मेष राशि: इस राशि के लोग श्रीगणेश को गुड़ या इससे बनी मिठाई का भोग लगाएं। चंद्रमा की पूजा में लाल फूल चढ़ाएं और ऊं गौरी सुताय नम: मंत्र का जाप करें। 

वृषभ राशि: चंद्र देव की पूजा में सफेद फूलों का उपयोग करें। भगवान गणेश को नारियल अर्पित करें और श्रीगणेशाय नम: मंत्र का जाप करें। 

ये भी पढ़ें-
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर कब निकलेगा चंद्रमा? जानें पूजा विधि, मुहूर्त, आरती और कथा


मिथुन राशि: करवा चौथ पर श्रीगणेश को दूर्वा चढ़ाएं और लड्डूओं का भोग लगाएं। चंद्रमा का पूजन करते समय ऊं वर प्रदाय नम: मंत्र बोलें। 

कर्क राशि: इस राशि के लोग करवा चौथ पर चांदी के बर्तन में गणेश जी को दूध का भोग लगाएं। ईशान पुत्राय नम: मंत्र बोलकर सफेद रंग के फूल चढ़ाएं। 

सिंह राशि: ये लोग श्रीगणेश को केसरिया वस्त्र अर्पित करें। चंद्रमा की पूजा करते समय ऊं हेरम्बाय नम: मंत्र का जाप करें। इससे इन्हें लाभ होगा। 

कन्या राशि: भगवान श्रीगणेश को हरे फल का भोग लगाएं। चंद्रमा की पूजा करते समय ऊं कुमार गुरुवे नम: मंत्र का जाप करें। इससे इन्हें शुभ फल मिलेंगे। 

तुला राशि: इस राशि के लोग श्रीगणेश को मोदक का भोग लगाएं और दूर्वा अर्पित करें। चंद्रमा को सफेद मिठाई या खीर का भोग लगाएं। 

वृश्चिक राशि: श्रीगणेश को लाल रंग से रंगे चावल अर्पित करें। श्री विघ्नहरण संकट हरणायनम: का जाप करें जिससे इनकी सभी कामना पूरी हो सकती है। 

धनु राशि: करवा चौथ पर हल्दी की पांच साबूत गांठ श्री गणाधिपतये नम: बोलकर श्रीगणेश को चढ़ाएं। चंद्रमा को जल में हल्दी डालकर अर्घ्य दें। 

मकर राशि: श्रीगणेश को दूर्वा व अपराजिता के फूल अर्पित करें। चंद्रमा की पूजा सफेद फूल से करें। इससे आपके सभी संकटों का निवारण हो सकता है। 

कुंभ राशि: भगवान श्रीगणेश को तिल से बनी मिठाई का भोग लगाएं और जल में काले तिल डालकर चंद्रमा को अर्घ्य दें। इससे आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है। 

मीन राशि: हल्दी की जड़ पर आठ बार ऊं गं गं गं गं गं श्री गजाय नम: लिखकर भगवान श्री गणेशजी को चढ़ाएं। चंद्रमा को पीले फूल चढ़ाएं।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम