Daily 2023 Rashifal: 28 नवंबर 2023 को कौन पैसों का लेन-देन न करें-कौन चूकेगा टारगेट पूरा करने से? जानें डेली राशिफल से

Published : Nov 28, 2023, 04:00 AM IST
Rashifal-28-Nov-2023

सार

Daily Rashifal 28 November 2023: 28 नवंबर, मंगलवार को पहले रोहिणी नक्षत्र होने से मातंग और मृगशिरा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का शुभ योग रहेगा। इनके अलावा इस दिन, सर्वार्थसिद्धि, सिद्धि और साध्य नाम के 3 अन्य शुभ योग भी रहेंगे।  

Daily Rashifal 28 November 2023: 28 नवंबर, 2023 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों की सेहत ठीक रहेगी, मनोरंजन पर पैसा खर्च होगा। वृषभ राशि वाले पैसों का लेन-देन न करें, नौकरी के लिए दिन उत्तम है। मिथुन राशि वालों को सम्मान और धन लाभ दोनों मिलेगा। कर्क राशि वालों का बिजनेस ठीक चलेगा, प्रेम संबंध बेहतर रहेंगे। शेष राशि वालों का दिन कैसा बीतेगा, जानें ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से…

मेष राशिफल 28 नवंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज मनोरंजन के कामों में आपका पैसा खर्च हो सकता है। क्रोध के कारण बनती बात बिगड़ सकती है। संतान की उन्नति देखकर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आध्यात्मिक कामों में मन लगेगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग-पीला

वृष राशिफल 28 नवंबर 2023 (Dainik Vrishbha Rashifal)
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। स्वादिस्ट भोजन खाने को मिलेगा। सामाजिक कार्यों के चलते मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन उत्तम है। जल्दबादी में कोई भी काम न करें। पैसों का लेन-देन न करें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग-नीला

मिथुन राशिफल 28 नवंबर 2023 (Dainik Mithun Rashifal)
आज मेहनत से ज्यादा लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। पड़ोसी से किसी बात पर विवाद हो सकता है। कोर्ट कचहरी के कामों में सफलता मिलेगी। पार्टी या किसी उत्सव में जाने का मौका मिलेगा। परिवार में सम्मान मिलेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

कर्क राशिफल 28 नवंबर 2023 (Dainik Kark Rashifal)
आज का दिन बिजनेस के हिसाब से बहुत शुभ रहेगा। किसी अधिकारी के सहयोग से आपके रुके हुए सभी काम पूरे हो सकते हैं। परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे। बिजनेस ठीक चलेगा। प्रेम संबंध बेहतर रहेंगे।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- भूरा

सिंह राशिफल 28 नवंबर 2023 (Dainik Singh Rashifal)
आज का दिन सुखपूर्वक बीतेगा। लव लाइफ और सेहत दोनों ठीक रहेगी। कोई नया बिजनेस शुरू करने की योजना बन सकती है। इनकम ठीक-ठाक रहेगी, लेकिन बचत नहीं हो पाएगी। दूसरों के मामले में बिना कारण न बोलें।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग-स्लेटी

कन्या राशिफल 28 नवंबर 2023 (Dainik Kanya Rashifal)
आज आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। टारगेट भी समय पर पूरे नहीं होंगे। दूसरों लोगों की बातों में न आएं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम जीवन अनुकूल बना रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग-केसरी

तुला राशिफल 28 नवंबर 2023 (Dainik Tula Rashifal)
आज किसी असफलता के कारण मन में निराश का भाव रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। घर में नए सदस्य का आगमन हो सकता है। ससुराल पक्ष से उपहार मिलेगा। नौकरी में न चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ेंगे।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- लाल

वृश्चिक राशिफल 28 नवंबर 2023 (Dainik Vrischik Rashifal)
आज किसी से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। वर्क प्लेस पर काम ज्यादा रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलने से मुश्किल काम भी आसान हो जाएगा। किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन में तनाव बना रहेगा।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- सफेद

धनु राशिफल 28 नवंबर 2023 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज दिन का पहला भाग आपके लिए खास रहेगा। नौकरी से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। लेन देन करते समय जल्दबाजी नहीं करें। आज किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा निकट भविष्य में होगा। संपत्ति का विवाद बढ़ सकता है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- आसमानी

मकर राशिफल 28 नवंबर 2023 (Dainik Makar Rashifal)
नया कार्य सोच विचार कर करें। आकस्मिक खर्च बढ़ सकता है। धर्म के कामों में रूचि रहेगी। प्रेम सम्बन्धों के निर्णय जल्दबाजी में न करें। परिवार के साथ समय बीताने का मौका मिलेगा। वाहन सावधानी से चलाएं, रिस्की कामों से बचें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला

कुंभ राशिफल 28 नवंबर 2023 (Dainik Kumbh Rashifal)
आज दिन की शुरुआत में ही किसी से विवाद हो सकता है। किसी कारण मन अशांत रहेगा। न चाहते हुए किसी काम में पैसा लगाना पड़ेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा। बिनजेस ठीक चलेगा। सेहत पर ध्यान दें।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- नारंगी

मीन राशिफल 28 नवंबर 2023 (Dainik Meen Rashifal)
आज आपका मन किसी काम में नहीं लगेगा। कोर्ट-कचहरे के मामले उलझ सकते हैं। आय में कमी हो सकती है। किसी काम में सफलता के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ सकता है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- बैंगनी


ये भी पढ़ें-

किन 5 लोगों को कभी अपने पैर नहीं छूने देना चाहिए?


सुबह उठकर धरती पर पैर रखने से पहले कौन-सा मंत्र बोलें?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम