Adhik Maas 2023 Upay: पंचांग के अनुसार, अधिक मास हर 3 साल में आता है। इसका धार्मिक महत्व कई ग्रंथों में बताया गया है। इस महीने में आने वाली पूर्णिमा तिथि भी बहुत शुभ मानी गई है। इस बार ये तिथि 1 अगस्त, मंगलवार को है।
इन दिनों सावन का अधिक मास चल रहा है, जो 16 अगस्त तक रहेगा। वैसे तो अधिक मास हर तीसरे साल आता है, लेकिन सावन का अधिक मास 19 साल बाद आया है। इसलिए इसका विशेष महत्व है। इस महीने की पूर्णिमा तिथि (Adhik Maas 2023 Upay) भी बहुत खास मानी गई है, जो इस बार 1 अगस्त, मंगलवार को है। सावन अधिक मास की पूर्णिमा तिथि पर की शुभ योग बन रहे हैं, जिसके चलते इस दिन किए गए उपाय, पूजा, व्रत, दान का कई गुना फल प्राप्त होगा। आगे जानिए इस दिन कौन-से उपाय किए जा सकते हैं…
26
भगवान सत्यनारायण की कथा करवाएं
पूर्णिमा तिथि पर भगवान सत्यनारायण की कथा विशेष रूप से करवाई जाती है। चूंकि अधिक मास की पूर्णिमा 3 साल में एक बार आती है, इसलिए इस दिन अगर भगवान सत्यनारायण की कथा करवाई जाए तो इसके शुभ प्रभाव से हर परेशानी दूर हो सकती है। कथा में जितने हो सके, लोगों को आमंत्रित करें।
36
देवी लक्ष्मी की पूजा करें
पूर्णिमा पर देवी लक्ष्मी की पूजा भी विशेष रूप से की जाती है। सावन अधिक मास की पूर्णिमा तिथि पर देवी लक्ष्मी की पूजा विधि-विधान से करें और एक चांदी का सिक्का भी पूजा में रखें। बाद में इस चांदी के सिक्के को अपने धन स्थान पर रख दें। इससे आपके घर में बरकत बनी रहेगी।
46
चंद्रमा को अर्ध्य दें
पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा अपने पूर्ण स्वरूप में होता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा अशुभ स्थान पर है तो उसे अधिक मास की पूर्णिमा पर चंद्रमा उदय होने के बाद मिट्टी के बर्तन में दूध और जल मिलाकर अर्ध्य देना चाहिए। इससे कुंडली के दोष का कुप्रभाव कम हो सकता है।
56
विष्णु मंत्रों का जाप करें
पूर्णिमा तिथि पर भगवान विष्णु के विशेष मंत्रों का जाप करने से हर तरह की समस्या का समाधान स्वत: ही हो जाता है। इन मंत्रों का जाप तुलसी की माला से कम से कम 108 बार जरूर करें। ये हैं वो मंत्र- - ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।। - ऊं नमो भगवते वासुदेवाय - ॐ विष्णवे नम:
66
गरीबों को दान करें
अधिक मास की पूर्णिमा तिथि पर गरीबों को अपनी इच्छा अनुसार, भोजन, कपड़े, बर्तन, कच्चा अनाज आदि चीजों का दान करें। दान के साथ-साथ अगर दक्षिणा यानी कुछ पैसे भी दे सकें तो जरूर दें क्योंकि दान के साथ दक्षिणा देना जरूरी माना गया है। ऐसा करने से आपके परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi