क्या कहते हैं नाखूनों पर बने सफेद निशान, जानें ये शुभ फल देते हैं या अशुभ?

Published : Nov 26, 2024, 10:31 AM IST
Palmistry-meaning-of-white-marks-on-nails

सार

HastRekha: कुछ लोगों के नाखूनों पर सफेद निशान होते हैं। देखने में ये आम बात है लेकिन समुद्र शास्त्र और हस्तरेखा शास्त्र में इसके बारे में भी विस्तार से बताया गया है। ये शुभ फल भी देते हैं और अशुभ भी। 

HastRekha Facts: हाथ की अंगुलियों के नाखून पर सफेद निशान होना आम बात है। लेकिन समुद्र शास्त्र और हस्तरेखा शास्त्र में इन निशानों पर विस्तृत अध्ययन की किया गया है। समुद्र शास्त्र और हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, नाखूनों पर सफेद निशान का होना शुभ भी हो सकता है और अशुभ भी। ये निशान अलग-अलग अंगुलियों पर भिन्न-भिन्न यानी शुभ और अशुभ फल प्रदान करते हैं। जानें क्या कहते हैं नाखूनों पर बने ये सफेद निशान…

तर्जनी अंगुली पर सफेद निशान

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति की तर्जनी अंगुली (अंगूठे के पास वाली) के नाखून पर सफेद निशान होता है, ऐसे लोगों को समाज में बहुत मान-सम्मान मिलता है। पैसों के मामले में भी इनकी किस्मत बहुत शानदार होती है। ऐसे लोग कोई बड़े अधिकारी या बड़े राजनेता हो सकते हैं।

मध्यमा अंगुली पर सफेद निशान

हाथ की सबसे लंबी अंगुली को मध्यमा कहते हैं। इसके नाखून पर यदि सफेद निशान हो तो ये शुभ संकेत नहीं है। ऐसे लोग लालची किस्म के होते हैं और अपने हित के लिए किसी को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। ये लोग घूमने-फिरने के शौकीन भी होते हैं। ये अक्सर विवादों में फंसे रहते हैं।

अनामिका अंगुली पर सफेद निशान

हाथ की सबसे लंबी और छोटी अंगुली के बीच में जो अंगुली होती है, उसे अनामिका कहते हैं। इस अंगुली के नाखून पर सफेद निशान होना मिला-जुला फल देने वाला माना जाता है। ऐसे लोग खूब तरक्की करते हैं लेकिन इनकी सेहत बिगड़ती रहती है। इनका पारिवारिक जीवन भी ठीक नहीं रहता है।

कनिष्ठिका अंगुली पर सफेद निशान

हाथ की सबसे छोटी अंगुली को कनिष्ठिका कहते हैं। इसके नाखून पर सफेद निशान सौभाग्य की निशानी मानी जाती है। ऐसे लोगों जिस भी काम में हाथ डालते हैं, उसमें इन्हें सफलता मिलती है। परिवार में इन्हें बहुत प्यार मिलता है। इनका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है। सेहत भी ठीक ही रहती है।

अंगूठे पर सफेद निशान

यदि किसी व्यक्ति के अंगूठे के नाखून पर सफेद निशान हो तो ऐसे लोग अक्सर बीमार रहते हैं और इनका स्वभाव चिड़चिड़ा रहता है। ये कम बोलते हैं और इनके दोस्त भी बहुत कम होते हैं। इनकी मैरिड लाइफ परेशानी में गुजरती है। घर-परिवार में भी कोई इनसे बात करना पसंद नहीं करता।


ये भी पढ़ें-

स्किन कलर से जानें कैसे लोग बनते हैं अमीर और कौन होते हैं पाई-पाई के मोहताज?

पत्नी के आने से किसकी चमकती है किस्मत-मिलता है पैसा? जानें पैर के अंगूठे से


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम