Astro Tips For Somvar: सोमवार को क्या करें और क्या करने से बचें, इस दिन किन चीजों का दान करने से बढ़ेगा गुड लक?

Published : May 31, 2024, 02:57 PM IST
Astro-Tips-For-Monday

सार

हिंदू पंचांग में एक वर्ष को 12 महीनों में बांटा गया है। और ये सभी महीने सप्ताहों में विभाजित है। एक सप्ताह में कुल 7 दिन होते हैं। सप्ताह के हर दिन का एक अलग नाम है जैसे- सोमवार-मंगलवार। 

ज्योतिष शास्त्र में हर तिथि का महत्व बताया गया है, उसी तरह सप्ताह के सातों वार से जुड़ी बातें भी ग्रंथों में मिलती हैं। हर वार का एक विशेष देवता है। उसी देवता के अनुसार, उस वार को उपाय और दान आदि किए जाते हैं। सोमवार सप्ताह का पहला दिन है यानी इसी दिन से सप्ताह की शुरूआत होती है। आगे जानिए सोमवार के देवता कौन हैं, इस दिन क्या करें और क्या करने से बचें…

कौन हैं सोमवार के देवता?
धर्म ग्रंथों के अनुसार, सोम का अर्थ है चंद्रमा। यानी सोमवार के देवता चंद्रमा हैं और चूंकि चंद्रमा सदैव शिवजी के मस्तक पर विराजमान रहते हैं, इसलिए इस दिन शिवजी की पूजा भी विशेष रूप से की जाती है। सोमवार बहुत ही पवित्र दिन है। इससे जुड़ी कईं बातें भी धर्म ग्रंथों में बताई गई है।

सोमवार को क्या करें…
1. सोमवार को शिवजी की पूजा विशेष रूप से करनी चाहिए। जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा अशुभ स्थिति में है वे इस दिन इससे जुड़े उपाय करें तो शुभ फल मिलते हैं।
2. सोमवार को चंद्रमा से संबंधित चीजें जैसे दूध, सफेद कपड़ा और शक्कर आदि का दान करना चाहिए।
3. यदि किसी की सेहत खराब हो तो सोमवार को विधि-विधान से महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
4. सोमवार को सफेद या हल्के रंग के कपड़े पहनना चाहिए। इससे शुभ फल मिलते हैं।
5. प्रति सोमवार को यदि ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप किया जाए तो हर तरह की परेशानी दूर हो सकती है।

सोमवार को क्या न करें…
1. ज्योतिष विद्वानों के अनुसार, सोमवार को किसी भी रूप में शक्कर का इस्तेमाल न करें।
2. दिशा शूल के अनुसार, सोमवार को पूर्व, उत्तर या आग्नेय दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
3. भूलकर भी सोमवार को माता से विवाद न करें, नहीं तो चंद्रमा से संबंधित अशुभ फल मिलते हैं।
4. सोमवार को तामसिक भोजन जैसे मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।
5. सोमवार को भूलकर भी किसी से विवाद न करें।


ये भी पढ़ें-

Vat Savitri Vrat Ki Katha: इस कथा को सुने बिना नहीं मिलता वट सावित्री व्रत का पूरा फल, आप भी जरूर सुनें


Shani Jayanti 2024: शनिदेव की पूजा में न करें ये 4 गलतियां, नहीं तो भुगतने होंगे बुरे परिणाम


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश