Perfect Husband Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र में 4 ऐसी राशियां बताई गई हैं, जिनमें जन्में पुरुष परफेक्ट हसबैंड मटेरियल होते हैं और अपनी पत्नी को हर तरह से सपोर्ट करते हैं। इनकी लव लाइफ भी काफी अच्छी होती है।
Nature According To Zodiac: ज्योतिष शास्त्र की मानें तो हर व्यक्ति का अपनी राशि के अनुसार खास नेचर होता है और लव पर्सनालिटी भी अलग ही होती है। कुछ लोग अपने जीवसाथी की परवाह नहीं करते तो कोई उन्हें पलकों पर बैठाकर रखते हैं। ज्योतिष शास्त्र में 4 ऐसी राशियां बताई गई हैं, जिनसे जुड़े पुरुष आदर्श पति यानी परफेक्ट हसबैंड होते हैं। ये अपनी पत्नी या प्रेमिका के लिए हर तरह से सूटेबल होते हैं। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
25
मिथुन राशि वाले हसबैंड होते हैं इमोशनल
जिन लोगों का नाम क, की, कू, घ, छ, ह और के अक्षर से शुरू होता है, उनकी राशि मिथुन होती है। इस राशि के पुरुष प्यार के मामले में बहुत इमोशनल होते हैं। इसी वजह इनका पार्टनर इनसे आसानी से अपने सारे काम निकलवा लेता है। ये अपने पार्टनर को कभी धोखा नहीं देते और इस बात का भी ध्यान रखते हैं कि पार्टनर से इनका अटैचमेंट बना रहे। इसके लिए ये नए प्रयोग भी करते हैं।
जिन लोगों का नाम मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू और टे अक्षर से शुरू होता है, उनका राशि सिंह होती है। इस राशि के पुरुष अपने पार्टनर का बहुत ध्यान रखते हैं और उनके प्रति प्रति काफी केयरिंग भी होते हैं। ये अपने पार्टनर की गलतियों पर भी ध्यान नहीं देते और हर तरह से उसे खुश रखने की कोशिश करते हैं। प्यार में धोखा देने का स्वभाव इनमें बिल्कुल नहीं होता।
45
तुला वाले पति होते हैं हॉनेस्ट
जिन लोगों का नाम का पहला अक्षर र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते होता है, उनकी राशि तुला होती है। इस राशि के लड़के अपने प्यार के लिए हॉनेस्ट होते हैं। पत्नी हो या प्रेमिका ये उनकी सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। पार्टनर को घूमाना-फिराना इन्हें पसंद होता है। पत्नी की हर इच्छा ये जरूर पूरी करते हैं। ये काफी रोमांटिक स्वभाव के भी होते हैं।
55
कुंभ वाले होते हैं परफेक्ट हसबैंड मटेरियल
जिन लोगों का नाम ग, श, स और द अक्षर से शुरू होता है, उनकी राशि कुंभ होती है। इस राशि के लड़के परेफेक्ट हसबैंड मटेरियल होते हैं। ये अपनी पत्नी की हर पसंद-नापसंद का ध्यान रखते हैं। उन्हें समय-समय पर घूमाने ले जा सकते हैं और पत्नी की कही हुई बात ये नहीं टाल सकते। इनका नेचर भी काफी रोमांटिक होता है। प्यार के मामले में काफी चतुर होते हैं।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।