Sawan Last Somwar Upay: सावन के अंतिम सोमवार पर करें 5 उपाय, बचे रहेंगे मुसीबतों से

Published : Aug 04, 2025, 09:41 AM IST

Sawan Ke Upay: 4 अगस्त को सावन 2025 का अंतिम सोमवार है। इस दिन अगर कुछ खास उपाय किए जाएं तो आने वाली मुसीबतों से बचा जा सकता और महादेव की कृपा भी आपके ऊपर बनी रहेगी। ये उपाय बहुत ही आसान हैं जो कोई भी कर सकता है।

PREV
16
सावन सोमवार के उपाय

Sawan 2025: सावन सोमवार पर भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। इस बार 4 अगस्त को सावन 2025 का अंतिम सोमवार है। इस दिन कईं शुभ योग भी बन रहे हैं, जिसके चलते इसका महत्व और भी बढ़ गया है। सावन के अंतिम सोमवार पर यदि कुछ खास उपाय किए जाएं तो कईं मुसीबतों से बचा जा सकता है। ये उपाय बहुत ही आसान हैं जो कोई भी कर सकता है। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…

26
अंतिम सावन सोमवार पर शिवजी को क्या चढ़ाएं?

अंतिम सोमवार पर महादेव को उनके पसंद की चीजें जरूर चढ़ाना चाहिए। इन चीजों में धतूरा, बिल्व पत्र, आंकड़े का फूल और भांग आदि चीजें शामिल हैं। इन चीजों के बिना शिवजी की पूजा अधूरी मानी जाती है। शिवपुराण के अनुसार शिवलिंग पर चावल चढ़ाने से धन लाभ होता है, इसलिए ये उपाय भी करना चाहिए।

36
सावन सोमवार पर क्या उपाय करें?

अंतिम सावन सोमवार पर किसी योग्य ब्राह्मण के द्वारा अपने घर पर रुद्राभिषेक करवाएं। ऐसा करने से आपके घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहेगी। महादेव को प्रसन्न करने के लिए रुद्राभिषेक बहुत ही अचूक उपाय माना गया है। जिस घर में रुद्राभिषेक होता है वहां से निगेटिव एनर्जी अपने आप ही खत्म हो जाती है।

46
किन चीजों से करें शिवलिंग का अभिषेक?

शिवपुराण के अनुसार गाय के घी से शिवलिंग का अभिषेक करें तो शारीरिक कमजोरी दूर होती है। तेज दिमाग के लिए शिवलिंग का अभिषेक शक्कर मिले दूध से करें। गन्ने का रस से शिवलिंग का अभिषेक करें तो जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। शहद से शिवलिंग का अभिषेक करें तो रोगों में आराम मिलता है।

56
सावन में कौन-सा रुद्राक्ष धारण करें?

सावन सोमवार को रुद्राक्ष धारण करना भी बहुत शुभ माना गया है। इसके लिए किसी विद्वान से सलाह लें और अपनी राशि के अनुसार रुद्राक्ष पहनें। इसे धारण की करने की विधि भी विद्वान से जरूर पूछें। रुद्राक्ष पहनने से जीवन में आन वाले संकट अपने आप ही टल जाते हैं।

66
सावन सोमवार पर किन चीजों का दान करें?

सावन सोमवार पर दान का भी विशेष महत्व है। इस दिन जरूरतमंदों को भोजन, अनाज, कपड़े व अन्य जरूरी चीजों का दान करना चाहिए। इससे महादेव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्त की हर परेशानी दूर कर देते हैं। सावन में किए गए दान का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में बताया गया है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Photos on

Recommended Stories