Grahan Date In India: सितंबर 2025 में कब होगा सूर्य व चंद्र ग्रहण? जानें डेट

Published : Aug 02, 2025, 09:18 AM ISTUpdated : Aug 02, 2025, 10:12 AM IST

Grahan 2025 India: साल 2025 के सितंबर महीने में चंद्र व सूर्य ग्रहण का संयोग बन रहा है। इनमें से कौन-सा ग्रहण भारत में दिखाई देगा और कौन-सा नहीं। इसके बारे में हर कोई कोई जानना चाहता है।

PREV
15
जानें सितंबर 2025 में होने वाले ग्रहण से जुड़ी खास बातें

September 2025 lunar and solar eclipse date: सूर्य व चंद्र ग्रहण समय-समय पर होते रहते हैं। वैसे तो ये खगोलीय घटनाएं हैं लेकिन भारत में इसे ज्योतिष व धर्म से जोड़कर देखा जाता है। सितंबर 2025 में चंद्र व सूर्य ग्रहण दोनों होंगे। लेकिन इनमें से कौन-सा भारत में दिखाई देगा और कौन-सा नहीं? ये बात बहुत कम लोग जानते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानें सितंबर 2025 में होने चंद्र व सूर्य ग्रहण से जुड़ी हर बात…

25
सितंबर 2025 में कब होगा सूर्य ग्रहण?

पं. शर्मा के अनुसार साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर, रविवार को होगा। ये खण्डग्रास सूर्य ग्रहण होगा, इसे आंशिक सूर्य ग्रहण भी कहते हैं। ये ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका कोई भी महत्व नहीं माना जाएगा। भारतीय समय के अनुसार ये सूर्य ग्रहण रात 11 बजे शुरू होगा और रात 3:24 पर समाप्त हो जाएगा। 21 सितंबर को होने वाला सूर्य ग्रहण न्यूजीलैंड, पश्चिम अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों में, पूर्वी मेलोनेशिया में दिखाई देगा।

ये भी पढ़ें-

Surya Grahan 2025: 2 अगस्त को होगा सूर्य ग्रहण! जानें वायरल दावे का सच

35
सितंबर 2025 में कब होगा चंद्र ग्रहण?

सितंबर 2025 में ही चंद्र ग्रहण का भी संयोग बन रहा है। ये चंद्र ग्रहण 7 सितंबर, रविवार को होगा। पंचांग के अनुसार, इस दिन भाद्रपद मास की पूर्णिमा रहेगी यानी इसी दिन से श्राद्ध पक्ष की शुरूआत होगी। श्राद्ध पक्ष के पहले दिन चंद्र ग्रहण का संयोग बहुत दुर्लभ होता है। धर्म ग्रंथों में भी इसका विशेष महत्व बताया गया है।

45
क्या भारत में दिखाई देगा ये चंद्र ग्रहण?

ज्योतिषियों की मानें तो 7 सितंबर, रविवार को होने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इसलिए यहां इसका सूतक भी माना जाएगा। ये साल 2025 का एक मात्र ग्रहण होगा जो भारत में दिखाई देगा। अंटार्कटिका, पश्चिमी प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया, हिंद महासागर, यूरोप आदि स्थानों पर भी ये ग्रहण दिखेगा।

55
7 सितंबर 2025 चंद्र ग्रहण सूतक का समय

7 सितंबर, रविवार को होने वाला चंद्र ग्रहण रात 9:57 से शुरू होगा, जो मध्य रात्रि 1:27 तक रहेगा। चंद्र ग्रहण का सूतक दोपहर 12:57 मिनिट से शुरू हो जाएगा, जो ग्रहण के साथ ही समाप्त होगा। इस दौरान लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। ग्रहण के दौरान घर से बाहर न निकलें और धर्म ग्रंथों में बताए गए नियमों का पालन करें।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Photos on

Recommended Stories