Chanakya Niti Life Management: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में विवाह योग्य लड़कियों के गुण बताए हैं। वहीं कुछ ऐसी लड़कियों के बारे में भी बताया है, जिनसे विवाह करना आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकता है।

Kaise Ladkiyo Se Na Kare Shadi: चाणक्य नीति में लाइफ मैनेजमेंट के अनेक गुप्त सूत्र छिपे हैं। इसके लेखक आचार्य चाणक्य हैं, जिन्होंने एक साधारण युवक चंद्रगुप्त को अखंड भारत का सम्राट बना दिया था। आचार्य चाणक्य ने अपनी पुस्तकों में विवाह से संबंधित अनेक टिप्स बताई हैं जो आज के समय में भी प्रासंगिक हैं। उसके अनुसार, विवाह के लड़की चुनते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। जानें कौन-सी हैं ये बातें…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैसे नाम वाली लड़कियों से न करें विवाह?

आचार्य चाणक्य के अनुसार, विवाह के लिए ऐसी लड़कियों का चुनाव बिल्कुल नहीं करना चाहिए, जिनका किसी पर्वत या पशु-पक्षी के नाम पर हो। इसके अलावा डराने वाले और भय उत्पन्न वाले नाम वाली लड़की से भी विवाह नहीं करना चाहिए। ऐसे नाम अमंगल का सूचक होते हैं और ऐसे नाम वाली लड़कियों के जीवन में परेशानियां बनी रहती हैं।

Chanakya Niti: ये 6 काम कर देते हैं महिलाओं की बुद्धि खराब, भूलकर भी न करें

ऐसी लड़कियों से रहें बचकर

आचार्य चाणक्य के अनुसार, ऐसी लड़कियों से भी शादी न करें, जिनके बाल और आंखें लाल हो या जिनकी सेहत अक्सर खराब रहती हो। ऐसी लड़कियों का शरीर बहुत कमजोर होता है और ये घर के काम करने में भी असक्षम होती हैं। ऐसी स्थिति में इनसे विवाह आप आपके जीवन की परेशानी और ज्यादा बढ़ सकती है।

ऐसी लड़कियां भी विवाह के लिए सही नहीं

जिन लड़कियों के शरीर में अतिरिक्त अंग हों जैसे हाथ या पैर में 5 की जगह 6 अंगुली हो, उनसे भी विवाह नहीं करना चाहिए। ऐसी लड़कियां दिखने में भले ही कितनी भी सुंदर क्यों न हो, लेकिन ये विवाह के लिए उपयुक्त नहीं होती, इसलिए अधिक अंगों वाली लड़कियों से शादी करने से बचना चाहिए।

अपमान का कारण बन सकती हैं ऐसी लड़कियां

ऐसी लड़कियों से भी विवाह नहीं करना चाहिए जिनका कोई भाई न हो। ऐसी लड़कियों से विवाह अपमान का कारण बन सकता है। चाणक्य बताते हैं कि हिंदू धर्म में कुछ जरूरी रिवाज पत्नी के भाई द्वारा ही निभाए जाते हैं और अगर पत्नी का कोई भाई न हो तो अपमानजनक स्थिति बन जाती है। साथ ही ऐसी लड़की से भी विवाह न करें जिसका पिता के बारे में कोई जानता नहीं हो।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।