भाद्रपद मास 2024 कब से, इस महीने में कौन-कौन से त्योहार मनाए जाएंगे?

Bhadrapada maas 2024: हिंदू पंचांग का छठा महीना है भाद्रपद। धार्मिक दृष्टिकोण से इस महीने का विशेष महत्व है। ये महीना चातुर्मास के अंतर्गत आते हैं। भाद्रपद मास में कई प्रमुख व्रत-त्योहार भी मनाए जाते हैं।

 

Manish Meharele | Published : Aug 11, 2024 7:55 AM IST / Updated: Aug 11 2024, 03:36 PM IST

Bhadrapada maas 2024 Festival calender: अंग्रेजी कैलेंडर की तरह हिंदू पंचांग में भी एक साल को 12 महीनों में बांटा गया है। हिंदू पंचांग के छठे महीने का नाम है भाद्रपद। इस महीने के अंतिम दिन चंद्रमा पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में होता है, इसलिए इसका ये नाम रखा गया है। इस महीने का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में बताया गया है। धार्मिक दृष्टिकोण से भी इस महीने का विशेष महत्व है। इस महीने में कईं प्रमुख त्योहार भी मनाए जातें है। इस महीने से जुड़े कईं नियम भी बताए गए हैं। आगे जानिए इस बार भाद्रपद महीना कब से शुरू होगा और इसमें कब, कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा…

कब से शुरू होगा भाद्रपद मास 2024? (kab Se Shuru Hoga Bhadrapada maas)
इस बार भाद्रपद मास की शुरूआत 20 अगस्त, मंगलवार से हो रही है। ये महीना 18 सितंबर, बुधवार तक रहेगा। ये महीना पूरे 30 दिनों का रहेगा। इस महीने में जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी आदि प्रमुख तीज-त्योहार मनाए जाएंगे। इसी महीने के अंतिम दिन से श्राद्ध पक्ष की शुरूआत भी होगी।

Latest Videos

भाद्रपद मास 2024 के प्रमुख व्रत-त्योहार (Bhadrapada maas 2024 Festival Calender)
20 अगस्त, मंगलवार- कजलियां
22 अगस्त, गुरुवार- कजरी तीज, गणेश चतुर्थी व्रत
24 अगस्त, शनिवार- गोगा पंचमी
25 अगस्त, रविवार- हलषष्ठी
26 अगस्त, सोमवार- जन्माष्टमी व्रत
27 अगस्त, मंगलवार- गोगा नवमी
29 अगस्त, गुरुवार- जया एकादशी
30 अगस्त, शुक्रवार- गोवत्स द्वादशी, बछबारस
31 अगस्त, शनिवार- प्रदोष व्रत
1 सितंबर, रविवार- शिव चतुर्दशी व्रत
2 सितंबर, सोमवार- सोमवती अमावस्या, कुशग्रहणी अमावस्या
3 सितंबर, मंगलवार- तान्हा पोला
6 सितंबर, शुक्रवार- हरतालिका तीज
7 सितंबर, शनिवार- गणेश चतुर्थी उत्सव आरंभ
8 सितंबर, रविवार- ऋषि पंचमी
9 सितंबर, सोमवार- मोरयाई छठ
10 सितंबर, मंगलवार- संतान साते
11 सितंबर, बुधवार- राधा अष्टमी
13 सितंबर- शुक्रवार- तेजा दशमी
14 सितंबर, शनिवार- जलझूलनी एकादशी
15 सितंबर, रविवार- प्रदोष व्रत
17 सितंबर, मंगलवार- अनंत चतुर्दशी
18 सितंबर, बुधवार- भाद्रपद पूर्णिमा, श्राद्ध पक्ष आरंभ


ये भी पढ़ें-

Hartalika Teej 2024: कब है हरितालिका तीज, 5 या 6 सितंबर? नोट करें डेट


Sawan 2024: इस 1 मंत्र के जाप से मिलता है 12 ज्योतिर्लिंगों की पूजा का फल


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!

Latest Videos

OMG! यहां बीवियां हो जाती हैं चोरी, जानें कहां चल रहा ऐसा 'कांड'
'तिरुपति के प्रसाद में जानवरों की चर्बी', Chandra Babu Naidu के बयान पर बवाल
करोलबाग हादसाः 'मां चिंता मत करना' 12 साल के अमन की मौत ने हर किसी को रुलाया
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया