इस पेड़ के नीचे रोज लगाएं 1 दीपक, मालामाल होते देर नहीं लगेगी !

Published : Jan 21, 2025, 09:00 PM IST
dhan laabh ke upay

सार

remedies for bilva tree: हिंदू धर्म में पेड़-पौध़ों की पूजा भी देवता के रूप में की जाती है। इन्हीं में से एक पेड़ है बिल्व का। इस पेड़ के नीचे यदि रोज एक दीपक लगाया जाए तो जल्दी ही धन लाभ के योग बन सकते हैं और देवी लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। 

Bilva tree remedies for monetary gains: धर्म ग्रंथों में बिल्व वृक्ष का विशेष महत्व बताया गया है। इस पेड़ की पूजा करने से धन के स्वामी भगवान कुबेर प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्त की हर मनोकामना पूरी करते हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार, बिल्व वृक्ष के मूल यानी जड़ में भगवान शिव का वास होता है। कुबेर भगवान शिव के भक्त हैं। इसलिए जब कोई बिल्व वृक्ष की पूजा करता है और दीपक लगाता है तो कुबेरदेव उसे मालामाल कर देते हैं।

बिल्व वृक्ष के बारे में क्या लिखा है ग्रंथों में?

बिल्वमूले महादेवं लिंगरूपिणमव्ययम्।
य: पूजयति पुण्यात्मा स शिवं प्राप्नुयाद्॥
बिल्वमूले जलैर्यस्तु मूर्धानमभिषिञ्चति।
स सर्वतीर्थस्नात: स्यात्स एव भुवि पावन:॥ (शिवपुराण)

अर्थ- बिल्व के मूल में लिंगरूपी अविनाशी महादेव का पूजन जो पुण्यात्मा व्यक्ति करता है, उसका कल्याण होता है। जो व्यक्ति शिवजी के ऊपर बिल्वमूल में जल चढ़ाता है उसे सब तीर्थो में स्नान का फल मिल जाता है।

कैसे लगाएं बिल्व वृक्ष के नीचे दीपक?

1. रोज शाम को स्वच्छ अवस्था में अपने आस-पास स्थित किसी बिल्व वृक्ष के पास जाकर पहले शुद्ध जल चढ़ाएं।
2. इसके बाद शुद्ध घी का दीपक वृक्ष के नीचे जलाते समय भगवान शिव और धन के देवता कुबेर दोनों का स्मरण करें।
3. दीपक जलाते समय ये मंत्र भी बोलें- शुभम करोति कल्याणं, आरोग्यं धन संपदाम्, शत्रु बुद्धि विनाशाय, दीपं ज्योति नमोस्तुते'
4. आपके मन में धन के अलावा भी यदि कोई मनोकामना है तो वह भी बोलें। संभव हो तो बिल्व वृक्ष की 3 परिक्रमा करें।
5. रोज इसी तरह बिल्व वृक्ष की के नीचे दीपक जलाने से से कुबेरदेव गरीब व्यक्ति को भी मालामाल बना सकते हैं।
6. अगर आप बिल्व वृक्ष के नीचे दीपक लगाने में असमर्थ हैं तो सिर्फ प्रणाम करने से भी आपको शुभ फल मिल सकते हैं।


ये भी पढ़ें-

हर पति को पहनना चाहिए ये रुद्राक्ष, पत्नी से नहीं होगी अनबन


कब करें षटतिला एकादशी व्रत 2025?  


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश