Budh Gochar 2023: 31 मार्च तक मीन राशि में रहेगा बुध, वृष-कर्क राशि वालों को होगा धन लाभ, आपके हिस्से में क्या आएगा?

Published : Mar 16, 2023, 03:32 PM IST
Budh-Gochar-2023-Rashifal

सार

Budh Gochar 2023: बुध ग्रह को सौरमंडल का राजकुमार कहा जाता है। ये ग्रह समय-समय पर राशि बदलता रहता है। इस बार ये ग्रह 16 मार्च, गुरुवार को राशि बदलकर कुंभ से मीन में आ चुका है। यहां सूर्य और गुरु ग्रह भी स्थित है। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हमारे जीवन पर सभी 9 ग्रहों का प्रभाव होता है। इन 9 ग्रहों में बुध भी एक है। ये ग्रह हर 23 दिन में राशि बदलता है। (Budh Gochar 2023) कभी-कभी ये समय कम या ज्यादा हो सकता है। बुध ग्रह को वाणी और बुद्धि का देवता भी कहा जाता है। 16 मार्च, गुरुवार को ये ग्रह कुंभ से निकलकर मीन राशि में आ चुका है। इस राशि में पहले से ही सूर्य और गुरु ग्रह स्थित है। (Budh Rashifal 2023) बुध के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर कैसा होगा, आगे जानिए राशिफल से…

मेष राशि
इस राशि से बुध का गोचर बारहवें भाव में रहेगा। बुध की ये स्थिति ठीक आपके लिए ठीक नहीं है। इ सदौरान आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। त्वचा से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो ये विचार फिलहाल टाल दें तो बेहतर रहेगा।

वृष राशि
बुध का गोचर आपके आय भाव यानी इनकम हाऊस में हो रहा है, जो आपके लिए शुभ रहेगा। इससे आपकी इनकम बढेगी या आप कोई नया बिजनेस में शुरू कर सकते हैं। दोस्तों की ओर से बड़ी मदद मिल सकती है। अगर आप शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपको मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन राशि
इस राशि के लोगों को बुध के राशि बदलने से सावधान रहने की जरूरत हैं तो आपके विरुद्ध शत्रु कोई षड़यंत्र रच सकते हैं। आलस्य के कारण आपके कई काम बिगड़ भी सकते हैं। इस समय आपको किसी पर भी ब्लाइंड फेथ यानी अंधा भरोसा न करें। माता की सेहत का ध्यान रखें।

कर्क राशि
बुध का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ रहेगा। इस दौरान आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपका ध्यान आध्यात्म और धर्म-कर्म की ओर अधिक रहेगा। स्डूटेंड्ट के लिए समय अनुकूल है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के योग भी बन रहे हैं। बिनजेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।

सिंह राशि
इस राशि के लोगों के लिए बुध का मीन राशि में प्रवेश शुभ नहीं रहेगा क्योंकि इसे दौरान इन्हें कोई बड़ी आर्थिक हानि हो सकती है। शेयर मार्केट या सट्टे आदि में बड़ा नुकसान हो सकता है। ससुराल पक्ष से किसी बात पर वाद-विवाद हो सकता है। शत्रु अचानक सक्रिय होकर आपके विरुद्ध कार्य करेंगे।

कन्या राशि
इस राशि से सातवें भाव में बुध का गोचर होगा जिसके चलते वैवाहिक सुख में कमी आ सकती है। लाइफ पार्टनर से किसी बात पर विवाद भी हो सकता है। सेहत का खास ध्यान रखें, हालांकि बैंकिंग फील्ड में काम कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। संतान की ओर से अच्छी खबर मिलेगी।

तुला राशि
इस राशि के शत्रु भाव में बुध का गोचर होने से इन्हें हर फैसला सोच-समझकर लेना होगा। धन की कमी के कारण कुछ काम अटक सकते हैं। इस समय अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें और उसी के लिए मेहनत करं। विदेश जाने को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि
इस राशि में बुध का गोचर पंचम भाव में होगा, जो संतान और प्रेम का भाव है। बुध के शुभ प्रभाव से संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इस समय आप शेयर मार्केट या अन्य किसी सट्टे से जुड़े कामों से दूर रहें तो बेहतर रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा।

धनु राशि
बुध का गोचर इस राशि से चौथे भाव में होगा। इससे इन्हें मानसिक तनाव हो सकता है। परिवार में भी कलह की स्थिति बनेगी। माता की सेहत का खास ध्यान रखें, नहीं तो अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। नौकरी बदलने का विचार इस समय छोड़े दें, अपने ही लोगों का साथ आपको नहीं मिल पाएगा।

मकर राशि
इस राशि के लोगों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और वाणी के प्रभाव से इन्हें प्रसिद्धि भी मिलेगी। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को फायदा होगा। शिक्षा से जुड़े लोगों को मान-सम्मान प्राप्त होगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। ये समय इनके लिए मिला-जुला रहेगा।

कुंभ राशि
इस राशि के लोगों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है। इन्वेस्टमेंट के लिए भी ये समय ठीक नहीं है। स्टूडेंट्स के लिए भी समय ठीक नहीं है। सेहत भी ठीक नहीं रहेगी। ऑफिस में अधिकारी आपसे किसी बात पर नाराज हो सकते हैं।

मीन राशि
बुध का गोचर इसी राशि में होगा, जिससे इन्हें वाणी से फायदा मिल सकता है। बिजनेस में इनके लिए गए निर्णय काफी प्रभावित करने वाले रहेंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए मनपसंद रिश्ता आ सकता है। लव लाइफ से जुड़े मामलों में भी सफलता मिलने के योग इस समय बन रहे हैं।


ये भी पढ़ें-

Kharmas 2023: साल में कितनी बार आता है खरमास-क्या है खर का अर्थ? बहुत कम लोग जानते हैं इससे जुड़ी ये 5 बातें


Astro Tips: सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न करें ये 7 काम, दुर्भाग्य पीछे पड़ सकता है आपके


Ram Navami 2023: राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करने से हर मुश्किल हो जाती है दूर, राम नवमी पर इस विधि से करें


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम