MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Kharmas 2023: साल में कितनी बार आता है खरमास-क्या है खर का अर्थ? बहुत कम लोग जानते हैं इससे जुड़ी ये 5 बातें

Kharmas 2023: साल में कितनी बार आता है खरमास-क्या है खर का अर्थ? बहुत कम लोग जानते हैं इससे जुड़ी ये 5 बातें

Kharmas 2023: इस बार खर मास 15 मार्च 2023 से शुरू हो चुका है, जो 14 अप्रैल 2023 तक रहेगा। धर्म ग्रंथों में खर मास का विशेष महत्व बताया गया है। हर साल ये मास इसके निश्चित समय पर ही आता है। ये मास ईश्वर भक्ति के लिए उत्तम बताया गया है। 

4 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Mar 16 2023, 06:15 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
जानें खर मास से जुड़ी खास बातें...
Image Credit : freepik

जानें खर मास से जुड़ी खास बातें...

हिंदू धर्म में कई परंपराएं और मान्यताएं हैं। ऐसी ही कुछ मान्यताएं खर मास से भी जुड़ी हैं। खर मास का महत्व कई धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इस बार खर मास (Kharmas 2023) 15 मार्च 2023 से शुरू होकर 14 अप्रैल 2023 तक रहेगा। इस दौरान कई बातों का ध्यान रखा जाता है जैसे विवाह आदि मांगलिक कार्य नहीं किए जाए। और भी कई बातें खर मास को खास बनाती हैं। (Interesting facts related to Kharmas) खर मास में जुड़ी कई ऐसी बातें हैं जो आमजन नहीं जानते हैं। आज हम आपको खर मास से जुड़ी ऐसी ही 5 बातें बता रहे हैं। आगे जानिए खर मास से जुड़ी इन 5 बातों के बारे में…
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
खर मास क्या है?
Image Credit : freepik

खर मास क्या है?

खर मास सूर्य से संबधित है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा जब पृथ्वी की एक परिक्रमा पूरी कर लेता है तो वह चंद्र मास कहलाता है और सूर्य एक राशि में जितने समय रहता है, वो उसका एक सौर मास कहलाता है। सूर्य हर 30 दिन में राशि बदलता है। जब सूर्य गुरु के स्वामित्व की राशि (धनु और मीन) में रहता है है तो वह समय खर मास कहलाता है।


 

36
क्या होता है खर का अर्थ?
Image Credit : freepik

क्या होता है खर का अर्थ?

खर का अर्थ है गधा। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, एक बार सूर्य के रथ के घोड़े चलते-चलते समय बहुत थक गए, तब सूर्यदेव ने उन घोड़ों को रथ से निकालकर उनके स्थान पर गधों को अपने रथ में जोत लिया। एक महीने तक सूर्यदेव का रथ गधों ने ही चलाया। चूंकि गधे घोड़ों की तरह तेज नहीं चल पाते थे फिर भी जैसे-तैसे एक महीने तक यही क्रम चलता है। यही समय खर मास कहलाया।
 

46
साल में कितनी बार आता है खर मास
Image Credit : freepik

साल में कितनी बार आता है खर मास

एक साल में खर मास दो बार आता है। दोनों ही बार इसका समय निश्चित होता है। सौर वर्ष के अनुसार, सूर्य मेष से लेकर मीन तक हर राशि में 30 दिन तक रहता है। इस दौरान जब सूर्य गुरु के स्वामित्व की राशि धनु और मीन राशि में रहता है तो इसे खर मास कहते हैं। 15 दिसंबर से 14 जनवरी तक सूर्य धनु राशि में और 15 मार्च से 14 अप्रैल तक मीन राशि में रहता है। ये दोनों ही सौर मास खर मास कहलाते हैं।

56
इस दौरान क्यों नहीं करते शुभ कार्य?
Image Credit : Getty

इस दौरान क्यों नहीं करते शुभ कार्य?

खर मास के दौरान कोई भी शुभ कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन आदि नहीं किया जाता है। इसके पीछे धार्मिक कारण है। मान्यता के अनुसार, धनु और मीन दोनों ही गुरु की राशियां हैं, जब सूर्य इन राशियों में प्रवेश करता है तो ऐसा माना जाता है कि सूर्य अपने गुरु की सेवा में लगे हैं। सूर्य की ये स्थिति शुभ कार्यों के लिए उचित नहीं मानी जाती है। यही कारण है कि खर मास में मांगलिक कार्य नहीं किए जाते।
 

66
खर मास में कौन-से काम करने चाहिए?
Image Credit : Getty

खर मास में कौन-से काम करने चाहिए?

खर मास के दौरान भगवान की पूजा, उपाय, स्नान-दान आदि करने का विशेष महत्व धर्म ग्रंथों में बताया गया है। चूंकि खर मास सूर्य से संबंधित है, इसलिए इस महीने में रोज सुबह जल्दी उठकर सूर्यदेव को जल चढ़ाना चाहिए। इस मास में भगवान विष्णु की पूजा का भी विशेष महत्व धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इस मास में की गई पूजा, उपाय और स्नान-दान का फल कई गुना होकर प्राप्त होता है।


ये भी पढ़ें-

Ram Navami 2023 Puja Muhurat: राम नवमी 30 मार्च को, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र और आरती


Ram Navami 2023 Shubh Yog: दुर्लभ योगों में मनाई जाएगी राम नवमी, कई दशकों में एक बार बनती है ग्रहों की ऐसी स्थिति


Dream Astrology: सपने में इन 5 पशु-पक्षियों का दिखना माना जाता है शुभ, जानें इन खास संकेतों के बारे में


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।


 

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Solar Eclipse Prediction: पूर्ण सूर्य ग्रहण पर अमेरिकी ज्योतिषी की भविष्यवाणी- बदल जाएगी जिंदगी की रफ्तार!
Recommended image2
Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Recommended image3
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश
Recommended image4
Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Recommended image5
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved