चाणक्य नीति: ऐसी स्त्रियों पर भरोसा करना सबसे बड़ी मूर्खता, इनके पेट में नहीं टिकती कोई बात

Published : Mar 01, 2025, 04:43 PM IST
chankya niti

सार

chanakya niti: आचार्य चाणक्य के बारे में कौन नहीं जानता। उनकी बताई गई नीतियों पर चलकर ही चंद्रगुप्त मौर्य अखंड भारत के सम्राट बने। आचार्य चाणक्य की बताई हुई नीतियां आजे के समय भी बहुत काम की हैं। 

chanakya niti in hindi: आचार्य चाणक्य का नाम भारत के महान विद्वानों में लिया था। जिस समय भारत देश अलग-अलग जनपदों में बंटा हुआ थ। उस समय उन्होंने अपनी नीतियों के बल पर अखंड भारत का निर्माण किया और एक साधारण युवक चंद्रगुप्त को राजा बनाया। चाणक्य ने अपने जीवन काल में अनेक ग्रंथों की रचना की। नीति शास्त्र भी इनमें से एक है। आचार्य चाणक्य ने अपनी एक नीति में बताया है कि किन 5 पर भरोसा नहीं करना चाहिए। जानिए कौन-हैं वो 5…

इन 3 कामों में दिल खोलकर खर्च करें पैसा, जितना करेंगे-उससे दोगुना मिलेगा

आचार्य चाणक्य कहते हैं-
नदीनां शस्त्रपाणीनां नखीनां श्रृंगीणां तथा।
विश्वासो नैव कर्तव्य: स्त्रीषु राजकुलेषु च।।

अर्थ- नदी, शस्त्रधारी व्यक्ति, बड़े नाखून और सींग वाले पशु और चंचल स्त्री पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

चंचल स्त्री पर क्यों न करें भरोसा?

आचार्य चाणक्य के अनुसार, चंचल स्त्री बिना सोचे-समझे कहीं भी कुछ भी बोल देती हैं। इसलिए इन पर अधिक विश्वास करके अपनी गुप्त बातें नहीं बतानी चाहिए, नहीं तो ये आपकी गुप्त बातें किसी को बता सकती हैं, जिससे आपकी छवि खराब हो सकती है।

नदी के जल पर न करें विश्वास

आचार्य चाणक्य की मानें तो नदी के जल पर विश्वास न करें क्योंकि इसका बहाव कब तेज हो जाए, ये कहा नहीं जा सकता। इसलिए नदी से जितना दूर रहें, उतना बेहतर है। इससे हमारे प्राण संकट में आने से बचे रहेंगे।

शस्त्रधारी से दूर रहें

जिन लोगों के पास शस्त्र रहते हों, उन पर भी अधिक भरोसा नहीं करना चाहिए क्योंकि छोटे से विवाद में से अपने शस्त्रों से हमें घायल कर सकते हैं। इसलिए इनसे जितने दूर रहें, उतना अच्छा होता है।

बड़े नाखुन और सींग वाले पशुओं से

जिन जानवरों के नाखून तीखे-बड़े और सींग नुकीले होते हैं, उन पर भी अधिक विश्वास नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से हमारी जान पर कभी भी संकट आ सकता है। क्योंकि ये जानवर कभी भी भड़क सकते हैं और हमें नुकसान पहुंचा सकते हैं।

राजकुल के व्यक्ति से अधिक करीबी न बढ़ाएं

राजकुल यानी किसी बड़े परिवार के लोगों से भी दूरी बनाकर रखनी चाहिए। ऐसे लोगों के साथ उठना-बैठना सामान्य परिवार के लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है और कईं बार अपमान की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों व विद्वानों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।


ये भी पढ़ें-

कब से कब तक रहेगा होलाष्टक 2025, अशुभ फल से बचने कौन-से उपाय करें?


मार्च 2025 में होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें वो सब, जो आप जानना चाहते हैं


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों व विद्वानों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम