जिन पुरुषों में होती हैं ये 4 खूबियां, उनकी ओर खींची चली आती हैं महिलाएं

Published : Feb 20, 2025, 04:45 PM ISTUpdated : Feb 20, 2025, 04:47 PM IST
chankya niti

सार

Chanakya Niti: चाणक्य नीति के अनुसार, पुरुषों की कुछ बातें महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। ऐसे पुरुषों की ओर महिलाएं खींची चली आती हैं। ये गुण कुछ ही पुरुषों में होते हैं। 

Chanakya Niti Life Management: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में स्त्री-पुरुष के स्वभाव के बारे में काफी कुछ लिखा है। अपनी एक नीति में आचार्य चाणक्य ने पुरुषों के 4 ऐसे गुणों के बारे में बताया है, जिन्हें देखकर महिलाओं उनकी ओर आकर्षित होती हैं और खींची चली आती हैं। हालांकि ये गुण बहुत कम पुरुषों में देखने को मिलते हैं। आगे जानिए पुरुषों के इन गुणों के बारे में…

किन 5 लोगों की भूलकर भी न करें मदद? वरना हो सकते हैं बदनाम


ईमानदार पुरुष होते हैं पसंद

आचार्य चाणक्य के अनुसार, महिलाओं को ईमानदार पुरुष पसंद होते हैं क्योंकि ये जीवनभर एक ही पत्नी से प्रेम करते हैं। इनका मन इधर-उधर नहीं भटकता। ये हमेशा अपने परिवार के प्रति समर्पित रहते हैं। पुरुषों का ये गुण महिलाओं की पहली पसंद होता है।

महिलाओं का सम्मान करने वाले

जो पुरुष महिलाओं का आदर और सम्मान करते हैं, उनकी ओर भी स्त्रियां खींची चली आती हैं। वे जानती हैं कि संसार में महिलाओं का आदर करने वाले पुरुष बहुत कम होते हैं। पुरुषों की ये विनम्रता ही उनकी सबसे बड़ी खूबी होती है, जिसे महिलाएं पसंद करती हैं।

साहसी और निडर पुरुष

जो पुरुष अपनी बात को लोगों के सामने सही तरीके से रख सके और गलत बातों का खुलकर विरोध कर सके। ऐसे पुरुषों की ओर भी महिलाएं तुरंत आकर्षित हो जाती हैं क्योंकि ऐसा गुण बहुत कम लोगों में देखने को मिलता है। ऐसे पुरुष अपने बात बेबाकी से सबके सामने रखते हैं।

फिलिंग्स समझने वाला

जो पुरुष अपने आस-पास के लोगों और परिजनों की फिलिंग्स समझते हैं, उनकी ओर भी महिलाएं आकर्षित हो जाती हैं। दूसरों की फिलिग्ंस समझने वाले बहुत कम लोग होते हैं और ये खूबी जिसमें होती है वे लोग बिरले ही होते हैं। इसलिए पुरुषों का ये गुण महिलाओं को काफी पसंद होता है।


ये भी पढ़ें-

Hindu beliefs: भोजन की पहली रोटी गाय को क्यों देते हैं?


पति के लिए ‘लकी चार्म’ साबित होती हैं ऐसी महिलाएं, घर को बना देती हैं स्वर्ग


 

 

PREV

Recommended Stories

Hanuman Ashtami 2025: हनुमानजी कैसे हुए अमर, क्या है इनके भाइयों के नाम? जानें 5 फैक्ट
Rukmini Ashtami 2025: कैसे करें देवी रुक्मिणी की पूजा? जानें मंत्र, मुहूर्त सहित हर बात