मरते दम तक पत्नी अपने पति को नहीं बताती ये 4 बातें, दिल में रखती हैं छिपाकर

Published : Feb 10, 2025, 01:52 PM ISTUpdated : Feb 10, 2025, 01:57 PM IST
chankya niti

सार

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में महिलाओं के बारे में भी काफी कुछ लिखा है। उन्होंने अपनी एक नीति में ये भी बताया है कि महिलाएं कौन-सी 4 बातें मरते दम तक अपने पति को नहीं बतातीं। 

chanakya niti in hindi: महिलाओं के स्वभाव को समझना बहुत ही मुश्किल हैं। आचार्य चाणक्य ने भी अपनी कईं नीतियों में महिलाओं के स्वभाव के बारे में काफी कुछ बताया है। आचार्य चाणक्य के अनुसार महिलाएं अपने पति को 4 बातें मरते दम तक नहीं बताती। वे इसे राज बनाकर अपने दिल में छिपाकर रखती हैं। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 बातें…

इन 3 कामों में जल्दबाजी करना मूर्ख की निशानी, समझदार लोग नहीं करते ये गलती

 

अतीत की बुरी घटनाएं

आचार्य चाणक्य के अनुसार, महिलाएं अपने अतीत से जुड़ी बातें अपने पति के साथ शेयर नहीं करतीं। अतीत में यदि महिलाओं के साथ कोई घटना हुई हो तो वे इसे राज बनाकर रखती हैं। किसी भी तरह वे इसे अपने पति को बताने से हिचकिचाती हैं। अतीत की बुरी घटनाएं महिलाएं मरते दम किसी के साथ शेयर नहीं करतीं। पति के साथ तो बिल्कुल भी नहीं।

प्रेम संबंधों के बारे में

विवाह से पहले यदि महिला का किसी से प्रेम संबंध रहा हो तो उसके बारे में भी पत्नी अपने पति को नहीं बताती। उसे इस बात का डर रहता है कि कहीं उस पर शक न करने लगे और इस कारण से उनके वैवाहिक जीवन में परेशानियां न खड़ी हो जाएं। यही सब सोचकर महिलाएं अपने प्रेम संबंधों के बारे में पति को नहीं बतातीं।

छिपाकर रखें गए धन के बारे में

हर पत्नी की ये आदत होती है कि वो पति द्वारा घर खर्च के लिए दिए जाने वाले पैसे में से थोड़ी बचत जरूर करती हैं। इन पैसों को महिलाएं अपने ऊपर खर्च नहीं करती बल्कि विपत्ति के समय के लिए बचाकर रखती हैं। जब तक परिस्थिति ठीक होती है, तब तक पत्नी इन पैसों के बारे में किसी को नहीं बतातीं।

बीमारी के बारे में भी नहीं बताती पत्नी

अगर महिलाओं को कोई छोटी-मोटी सेहत से जुड़ी परेशानी है तो उसे भी वो अपने पति को नहीं बताती। वे सोचती हैं कि इतनी छोटी सी बात के लिए किसी को क्यों परेशान करना। पत्नियां ये बिल्कुल भी नहीं चाहतीं कि पति को उनकी बीमारी के बारे में जानकारी हो।


ये भी पढ़ें-

प्रेमानंद महाराज ने बताया ‘किन महिलाओं को श्रृंगार से बचना चाहिए?’


कब है माघी पूर्णिमा 2025, इस दिन किसकी पूजा करें? नोट करें सही डेट और मुहूर्त


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम