Sharad Purnima 2023: शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की किरणों में खीर रखें या नहीं? तुरंत दूर करें कन्फ्यूजन

Published : Oct 27, 2023, 12:38 PM ISTUpdated : Oct 28, 2023, 08:19 AM IST
Sharad-Purnima-2023-clash-with-Chandra-Grahan

सार

Sharad Purnima 2023 Beliefs: 28 अक्टूबर, शनिवार को शरद पूर्णिमा है। परंपरा अनुसार शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की रोशनी में खीर बनाई और खाई जाती है। इस बार शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण होगा। तो क्या इस बार चंद्रमा की रोशनी में खीर रख सकते हैं या नहीं? 

Sharad Purnima Ki Raat Kheer Khaye Ya Nahi: आश्विन मास की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहते हैं। इस बार शरद पूर्णिमा का पर्व 28 अक्टूबर, शनिवार को रहेगा। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की किरणों से अमृत बरसता है, इसलिए इस पर्व की रात चंद्रमा की किरणों में खीर बनाने और खाने की परंपरा है। लेकिन इस बार शरद पूर्णिमा की रात चंद्र ग्रहण का संयोग बन रहा है। जिसके कारण लोगों के मन में कन्फ्यूजन है कि इस बार रात में चंद्रमा की रोशनी में खीर रखें या नहीं? उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए अपने इस सवाल का जवाब…

चंद्रमा की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? (Sharad Purnima Ki Raat Kyo Banate Hai Kheer)
ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार, चंद्रमा भी अमृत के साथ समुद्र मंथन से निकला था। शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा अपने सबसे प्रिय अश्विनी नक्षत्र में रहता है। इसी नक्षत्र में अमृत भी प्रकट हुआ था। इसलिए मान्यता है कि जब अश्विनी मास में जब चंद्रमा अश्विनी नक्षत्र में होता है तो उसकी किरणों से अमृत बरसता है। इसी कारण शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा की किरणों में खीर रखते हैं और खाते हैं। इससे शरीर निरोगी बना रहता है।

शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का संयोग (Chandra Grahan Sutak Timing In India)
ज्योतिषाचार्य पं. शर्मा के अनुसार, इस बार शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग कईं सालों बाद बना है। चूंकि ये ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा, इसलिए यहां इसकी सूतक आदि सभी मान्यताएं मानी जाएगी। शरद पूर्णिमा की रात चंद्र ग्रहण 01:28 से शुरू होगा, जो 02:24 तक रहेगा। वहीं ग्रहण का सूतक काल शाम 04:28 से ही शुरू हो जाएगा।

सूतक काल शुरू होते ही हो जाएं सावधान (Sutak kaal Mai kya Na kare)
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण के सूतक काल में किसी भी तरह का खाना-पीना निषेध रहता है। इस दौरान सोना, भगवान की पूजा करना आदि कईं कईं कामों की मनाही होती है। गर्भवती महिलाओं को भी इस दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। सूतक काल से पहले घर में रखे भोजन में तुलसी के पत्ते रखने की भी परंपरा है।

चंद्रमा की किरणों में खीर रखें या नहीं? (Sharad Purnima Ki Raat Kheer Khaye Ya Nahi)
ज्योतिषाचार्य पं. शर्मा के अनुसार, चंद्र ग्रहण के सूतक काल में भोजन बनाने और खाने की मनाही होती है, इसलिए इस बार शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की किरणों में न तो खीर बनाएं और न ही खाएं। ऐसा करने से सेहत पर बुरा असर हो सकता है। शरद पूर्णिमा के एक दिन पहले यानी 27 अक्टूबर, शुक्रवार को खीर बनाकर चंद्रमा की किरणों में रखकर ग्रहण करने से शरद पूर्णिमा वाला फल प्राप्त हो सकता है।


ये भी पढ़ें-

29 अक्टूबर की सुबह करें ये 4 काम, बचे रहेंगे चंद्र ग्रहण के अशुभ फल से


प्रेग्नेंट महिलाएं हो जाएं सावधान, चंद्रग्रहण के दौरान न करें ये 5 काम


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम