Chandra Grahan 2025: 14 मार्च को होगा चंद्रग्रहण, प्रेग्नेंट महिलाएं हो जाएं सावधान, जानें क्या करें-क्या नहीं?

Published : Mar 14, 2025, 06:00 AM IST
Chandra-Grahan-2025-will-its-affect-visible-in-india

सार

Chandra Grahan 2025: इस बार 14 मार्च, शुक्रवार को चंद्र ग्रहण का संयोग बन रहा है। ये ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका कोई भी प्रभाव नहीं माना जाएगा। चंद्रग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सावधानी रखनी चाहिए। 

Chandra Grahan 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, समय-समय पर चंद्र व सूर्य ग्रहण होते रहते हैं। इनका मानव जीवन पर भी अच्छा और बुरा असर होता है। साल 2025 में पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च, शुक्रवार को होगा। ये ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका कोई भी प्रभाव जैसे सूतक आदि नहीं माना जाएगा। जिन देशों में ये ग्रहण दिखाई देगा, वहीं इसका प्रभाव रहेगा। चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी रखनी चाहिए।

ये काम न करें गर्भवती महिलाएं

1. चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं भूलकर भी घर से बाहर न निकलें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान निकलने वाली किरणें गर्भ में पल रहे बच्चे पर बुरा असर डाल सकती है।

2. ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को नुकीली और धार वाली चीजों का उपयोग नहीं करना चाहिए जैसे कैंची, चाकू और सुई आदि। ऐसा करने से बच्चों के शरीर में विकार आने की संभावना रहती है।

3. गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ भी खाने-पीने से बचना चाहिए। ये सभी काम ग्रहण शुरू होने से पहले ही कर लेना चाहिए। मान्यता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ भी खाने-पीने से इसका बुरा असर गर्भ में पल रहे शिशु पर भी हो सकता है।

ये काम करें गर्भवती महिलाएं

1. चंद्र ग्रहण के दौरान महिलाएं मंत्र जाप कर सकती हैं। इसका शुभ प्रभाव गर्भ में पल रहे बच्चे पर होगा और वह स्वस्थ व निरोगी रहेगा।

2. ग्रहण के दौरान महिलाएं अपने ईष्टदेव का ध्यान करें। ऐसा करने से होने वाला शिशु शुभ गुणों से युक्त रहेगा।

 

जानें चंद्रग्रहण का समय

14 मार्च को खग्रास चंद्र ग्रहण होगा। ये ग्रहण अमेरिका, पश्चिम यूरोप, पश्चिम अफ्रीका और अटलांटिक महासागर के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। भारतीय समय के अनुसार, चंद्र ग्रहण सुबह 10 बजकर 39 मिनिट से शुरू होगा, जो दोपहर 2 बजकर 18 मिनिट तक रहेगा। सूतक काल ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले शुरू हो जाएगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम