Sharad Purnima 2023: शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण और गजकेसरी योग का दुर्लभ संयोग, 3 राशि वालों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस

Published : Oct 27, 2023, 03:18 PM ISTUpdated : Oct 28, 2023, 08:18 AM IST
Sharad-Purnima-2023-gajlesari-yog

सार

Sharad Purnima 2023 Kab Hai: इस बार शरद पूर्णिमा पर कईं दुर्लभ संयोग बन रहे हैं, जिसके चलते ये पर्व बहुत ही खास बन गया है। शरद पूर्णिमा पर गजकेसरी योग में चंद्र ग्रहण होगा। गजकेसरी योग का फायदा कईं राशि वालों को मिलेगा। 

Gajkesari Yog on 28 October 2023, Sharad Purnima 2023 Lunar Eclipse: इस बार शरद पूर्णिमा का पर्व 28 अक्टूबर, शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन कईं दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। साल 2023 का अंतिम चंद्र ग्रहण शरद पूर्णिमा पर ही होगा साथ ही इस दिन गजकेसरी योग भी रहेगा। चूंकि ये चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा, इसलिए सूतक आदि नियम भी मान्य होंगे।

कैसे बनेगा गजकेसरी दुर्लभ संयोग?
ज्योतिषियों के अनुसार, 28 अक्टूबर, शनिवार की सुबह चंद्रमा मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही गुरु और राहु ग्रह स्थित है। एक ही राशि में गुरु और चंद्रमा के होने से गजकेसरी महायोग का निर्माण होगा। गजकेसरी योग बहुत ही शुभ फल देने वाला माना गया है। जानें गजकेसरी योग से किन राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा…

वृषभ राशि
गजकेसरी योग के प्रभाव से इस राशि के लोगों की परेशानियां खत्म होंगी। पैसों से जुड़े जो भी काम अटके हुए हैं, उनमें गति आएगी। नौकरी से जुड़े लोगों को मनचाही सफलता मिलगी। लव लाइफ में भी सफलता मिलेगी। बैंक बैलेंस में भी इजाफा होते नजर आ रहा है।

मिथुन राशि
गजकेसरी योग के शुभ प्रभाव से इस राशि के लोगों की सेहत में सुधार होगा। तनाव की स्थिति खत्म होगी। खर्च में कटौती होने से बचत ज्यादा होगी। धन लाभ के नए मौके मिलेंगे। पुरानी संपत्ति के मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं। कोई नया वाहन या संपत्ति इस समय खरीद सकते हैं।

कन्या राशि
गजकेसरी योग का संयोग बनने से इस राशि वालों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। नौकरी में आगे बढ़ने के कईं मौके मिलेंगे। संपत्ति में इन्वेस्टमेंट के लिए समय अनुकूल है। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। बिजनेस में लाभ होगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।


ये भी पढ़ें-

Sharad Purnima 2023: शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की किरणों में खीर रखें या नहीं? जानें उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से


29 अक्टूबर की सुबह करें ये 4 काम, बचे रहेंगे चंद्र ग्रहण के अशुभ फल से

 

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम