Diwali 2024 Dates: 5 नहीं 6 दिनों की होगी इस बार दिवाली, जानें क्यों होगा ऐसा?

Published : Oct 21, 2024, 07:53 AM ISTUpdated : Oct 22, 2024, 02:15 PM IST
diwali 2024 dates

सार

Diwali 2024 Date: आमतौर पर दिवाली उत्सव 5 दिनों का होता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। इस बार दिवाली उत्सव 6 दिनों तक मनाया जाएगा। ऐसा तिथियों में बढ़ोत्तरी होने के कारण होगा। 

हर साल दिवाली उत्सव 5 दिनों तक मनाया जाता है। सबसे पहले धनतेरस, फिर रूप चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा और अंत में भाई दूज मनाई जाती है, लेकिन इस बार ये पर्व 5 नहीं बल्कि 6 दिनों तक मनाया जाएगा। ऐसा 2 अमावस्या होने के कारण होगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए दिवाली उत्सव में किस दिन कौन-सा त्योहार मनाएं…

कब है धनतेरस 2024? (Kab Hai DhanTeras 2024)
पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 29 अक्टूबर, मंगलवार को है। इसी दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन धन के देवता कुबेरदेव के अलावा आयुर्वेद के देवता धन्वन्तरि की पूजा करने का महत्व है। साथ ही शाम को यमराज की प्रसन्नता के लिए दीपदान भी किया जाएगा।

कब है नरक चतुर्दशी 2024? (Kab Hai Narak Chaturdashi 2024)
पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 30 अक्टूबर, बुधवार को रहेगी। जबकि इसी दिन रूप चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। इसे काली चौदस और नरक चतुर्दशी भी कहते हैं। इस दिन सुबह अभ्यंग स्नान करने की पंरपरा है। इस दिन भी शाम यमराज के लिए दीप दान किया जाता है।

कब है दीपावली 2024? (Kab Hai Dipawali 2024)
31 अक्टूबर, गुरुवार को कार्तिक मास की अमावस्या तिथि दोपहर 03:53 से शुरू होगी, जो अगले दिन यानी 1 नवंबर, शुक्रवार की शाम 06:16 तक रहेगी। चूंकि दीपावली में लक्ष्मी पूजा अमावस्या के संयोग में शाम को और रात में की जाती है और ये स्थिति 31 अक्टूबर को बन रही है, इसलिए इसी दिन दीपावली पर्व मनाया जाएगा।

1 नवंबर को स्नान-दान अमावस्या
दीपावली के अगले दिन यानी 1 नवंबर को सूर्योदय के समय अमावस्या तिथि रहेगी। इसलिए कार्तिक अमावस्या से संबंधित स्नान-दान आदि इसी दिन किए जाएंगे। साथ ही पितरों की शांति के लिए श्राद्ध, पिंडदान आदि भी इसी दिन करने का महत्व रहेगा।

कब करें गोवर्धन पूजा 2024? (Kab Kare Govardhan Puja 2024)
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 2 नवंबर, शनिवार को रहेगी। इसी दिन महिलाएं गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर पूजा करेंगी। इस पर्व को इसे सुहाग पड़वा भी कहते हैं। परंपरा के अनुसार इस दिन सुहागिन महिलाएं परिवार की बुजुर्ग महिलाओं का आर्शीवाद लेती हैं।

कब है भाई दूज 2024? (Bhai Duj Kab Hai 2024)
दीपावली उत्सव के अंतिम दिन यानी कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 3 नवंबर, रविवार को रहेगी। इस दिन बहनें अपने भाइयों को अपने घर पर भोजन के लिए आमंत्रित करेंगी और तिलक लगाकर उन्हें आशीर्वाद देंगी। मान्यता है कि ऐसा करने से भाई-बहन का सौभाग्य बढ़ता है।


ये भी पढ़ें-

दीपावली 2024 पर किन 5 चीजों की पूजा करने से बढ़ेगा Good Luck?


Diwali Pujan Samagri List: छूट न जाएं एक भी चीज, नोट करें दिवाली पूजा की लिस्ट


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम