Draupadi Interesting Fact: कब और कहां हुई द्रौपदी की मृत्यु? जानें पूर्वजन्म का रहस्य

Published : Nov 03, 2025, 01:22 PM IST
Draupadi-Interesting-Fact

सार

Draupadi Interesting Fact: महाभारत की कथा में अनेक महिला पात्र हैं, लेकिन उन सभी में द्रौपदी सबसे प्रमुख हैं। द्रौपदी से जुड़े ऐसे अनेक रोचक फैक्ट हैं, जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं, जैसे द्रौपदी पूर्व जन्म में कौन थीं आदि।

Interesting facts about Mahabharata: द्रौपदी को अगर महाभारत के प्रमुख पात्रों में से एक कहा जाए तो ये गलत नहीं होगा। महाभारत में वैसे तो अनेक महिला पात्र हैं लेकिन उन सभी में द्रौपदी सबसे प्रमुख हैं। द्रौपदी के जीवन से जड़े ऐसे अनेक रोचक फैक्ट हैं जिनके बारे में कम लोग जानते हैं जैसे द्रौपदी पूर्वजन्म में कौन थीं, वह स्वर्ग क्यों नहीं जा पाई, उनकी मृत्यु कैसे हुई आदि। आगे जानिए द्रौपदी से जुड़े ऐसे ही कुछ रोचक फैक्ट…

ये भी पढ़ें-
Vaikuntha Chaturdashi 2025: कब है वैकुंठ चतुर्दशी? जानें सही डेट, पूजा विधि, मंत्र और मुहूर्त

पूर्व जन्म में कौन थी द्रौपदी?

महाभारत में द्रौपदी के पूर्व जन्म की कथा भी मिलती है। ये कथा स्वयं महर्षि वेदव्यास ने पांडवों को सुनाई थी। उसके अनुसार द्रौपदी पूर्व जन्म में एक ब्राह्मण कन्या था। सर्वगुण संपन्न होने के बाद भी उनका विवाह नहीं हुआ तो महादेव को प्रसन्न करने के लिए उन्होंने घोर तपस्या की। जब महादेव प्रकट हुए तो ब्राह्मण कन्या ने 5 बार भरतवंशी पति का वरदान मांगा। उसी वरदान के कारण अगले जन्म में द्रौपदी का विवाह 5 भरतवंशियों से यानी पांडवों से हुआ।

ये भी पढ़ें-
Dev Diwali 2025: देव दिवाली पर कैसे करें दीपदान, कौन-सा मंत्र बोलें? जानें मुहूर्त भी

मां के गर्भ से नहीं हुआ था जन्म

द्रौपदी का जन्म मां के गर्भ से नहीं बल्कि यज्ञवेदी से हुआ था। इसलिए इसका एक नाम यज्ञसेनी भी था। राजा द्रुपद की पुत्री होने से ये द्रौपदी कहलाई और पांचाल देश की राजकुमार होने से द्रौपदी का एक नाम पांचाली भी पड़ा। भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय होने के कारण इन्हें कृष्णा भी कहा जाता है। द्रौपदी देवराज इंद्र की पत्नी शचि की अंशावतार भी थीं।

दु:शासन के खून से धोए थे बाल

महाभारत के अनुसार, जब हस्तिनापुर में जुएं के दौरान पांडव द्रौपदी सहित अपना सबकुछ हार गए। तब दुर्योधन ने अपने छोटे भाई दु:शासन को द्रौपदी का वस्त्र हरण करने को कहा। लेकिन श्रीकृष्ण की कृपा से ऐसा हो नहीं पाया। तब भीम ने प्रतिज्ञा की थी कि जब तक दु:शासन के खून से द्रौपदी के बाल नहीं धोएंगे, जब तक उनके बाल खुले ही रहेंगे। भीम से युद्ध के दौरान अपने ये प्रतिज्ञा पूरी की।

कैसे हुई द्रौपदी की मृत्यु?

जब पांडव अपना राज-पाठ छोड़कर स्वर्ग की यात्रा पर गए तो द्रौपदी भी उनके साथ थी। यात्रा के अंतिम समय में द्रौपदी अचानक गिर गई और उनकी मृत्यु हो गई। जब भीम ने युधिष्ठिर से इसका कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि ‘द्रौपदी हम पांचों की पत्नी थी लेकिन वह अर्जुन को अधिक प्रेम करती थी, इसी पाप के कारण उसकी मृत्यु हुई है।’


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम