शरीर के इस हिस्से से जानें कैसी महिलाएं होती हैं चालबाज-देती हैं पति को धोखा?

Published : Sep 18, 2024, 09:40 AM IST
neck-shape-tell-about-cheating-women

सार

Samudra Shastra Facts: गर्दन हमारे शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके ऊपर ही हमारा सिर टिका होता है। समुद्र शास्त्र में गर्दन के आकार-प्रकार और चिह्नों के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया गया है। 

Samudra Shastra Facts About Neck: समुद्र शास्त्र में पूरे शरीर के अंगों के आकार-प्रकार के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया है। गर्दन भी शरीर के इन अंगों में से एक है। समुद्र शास्त्र में स्त्रियों की गर्दन की विशेष योग्यता बताई गई है। इसमें ये भी बताया गया है किस आकार-प्रकार व रेखाओं वाली गर्दन वाली स्त्री का स्वभाव और भविष्य कैसा होता है। आगे आप भी जानिए स्त्रियों के गर्दन से जुड़ी रोचक बातें…
ग्रीवा च कम्बुनिचितार्थसुखानि दत्ते (बृहत्संहिता)
कठिनारोमशा शस्ता मृदु्ग्रीव व कम्बुभा।। (गरुड़पुराण)
अर्थ- जिन महिलाओं की गर्दन टेढ़ी होती है वे चालबाज होती हैं। जिस स्त्री की गर्दन चलते समय इधर-उधर मटकती रहती है, उसके चरित्र में दोष होता है। शादी के बाद में इनके अन्य पुरुषों से संबंध हो सकते हैं।

ह्लस्वयातिनि:स्वता दीर्घया कुलक्षय:।
ग्रीवया पृथूत्थ्या योषित: प्रचण्डता।। (वराहमिहिर)
अर्थ- जिन स्त्रियों की गर्दन सामान्य से अधिक मोटी होती है वो बहुत क्रोधी होती है। गुस्से में किसी पर भी हमला कर सकती है। इनका परिवार इनसे काफी दुखी रहता है। ऐसी महिलाएं कभी भी सुखी और समृद्ध नहीं हो पातीं।

जानें ये खास बातें भी..
1. सौभाग्यवती लड़कियों की गर्दन सुराही की तरह होती है। ऐसी लड़कियां अपने जीवन में सभी सुख प्राप्त करती है। समाज में इन्हें विशेष सम्मान मिलता है। लव लाइफ भी सुखद रहता है।
2. जिन स्त्रियों की गर्दन सामान्य से थोड़ी बड़ी होती है, उनका जीवन भी सुखमय रहता है। इन्हें पुत्र सुख मिलता है। पति इनकी हर बात मानता है। इनके पास सुख-सुविधा की हर चीज होती है।
3. जिन स्त्रियों की गर्दन सामान्य से थोड़ी छोटी होती है, उनका जीवन बहुत कष्ट में बीतता है। धन का अभाव बना रहता है। इन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में अनेक बार असफलता का सामना करना पड़ता है।
4. समुद्र शास्त्र के अनुसार, स्त्रियों की गर्दन पर पीछे की ओर बाल होना शुभ नहीं होता। इनके जीवन में बार-बार परेशानियां आती रहती हैं। इनका स्वभाव कठोर होता है।

गर्दन पर रेखाओं का फल
1. स्त्रियों के गले में 3 रेखाएं होना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसी स्त्रियां पतिव्रता होती हैं और अपने वाणी और दक्षता से घर-परिवार को खुश रखती है। इनका जीवन सुखमय रहता है।
2. यदि किसी स्त्री के गले में 2 रेखाएं होती हैं तो उनके पास धन, बुद्धि व बड़ा पद मिलता है। इनके पास काफी सारा सोना होता है। परिवार और समाज में में इन्हें विशेष सम्मान मिलता है।
3. जिस स्त्री के गले में एक ही रेखा हो तो उसे भाग्यहीन समझना चाहिए। इनका जीवन धन की कमी में गुजरता है और ये हमेशा बीमार ही रहती है।


ये भी पढ़ें-

किस्मत वाली होती हैं ऐसे रंग-रूप वाली लड़की, पति के लिए होती हैं ‘लकी चार्म’!


कैसे लोग उम्रभर रहते हैं गरीब, नहीं मिलता कोई सुख? अंगूठे के शेप में छिपा रहस्य


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम