Festival Calendar 2026: होली, दशहरा, दिवाली कब? नोट करें 2026 के त्योहारों की डेट

Published : Dec 12, 2025, 03:09 PM IST
Festival Calendar 2026

सार

Year 2026 Festival Calendar: साल 2026 शुरू होने वाला है। ऐसे में हर कोई नए साल में मनाए जाने वाले त्योहारों के बारे में जानने के लिए उत्सुक है जैसे इस साल होली, दिवाली, दशहरा आदि पर्व कब मनाए जाएंगे। आगे जानिए साल 2026 के प्रमुख त्योहारों की जानकारी।

Year 2026 Festival Date: साल 2026 में कईं त्योहारों को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बनेगी जैसे होगी और दिवाली आदि। इनके अलावा अन्य कईं प्रमुख त्योहार जैसे मकर संक्रांति, नवरात्रि, दशहरा आदि के बारे में जानने के लिए भी लोग काफी उत्सुक हैं। ऐसे में हर कोई इन त्योहारों की फिक्स डेट जानना चाहता है। इन त्योहारों की डिटेल पंचांगों में आसानी से देखी जा सकती है। आगे जानिए 2026 में होली, दिवाली, दशहरा आदि प्रमुख त्योहार कब मनाए जाएंगे…

ये भी पढ़ें-
Masik Shivratri: नोट करें साल 2026 में मासिक शिवरात्रि की डेट्स

कब है मकर संक्रांति 2026? (Makar Sankranti 2026 Date)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करता है तो मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। हर साल की तरह ये पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा लेकिन इसका पुण्य काल 15 जनवरी को माना जाएगा। यानी स्नान-दान 15 जनवरी को करना श्रेष्ठ रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Chaturthi Tithi: जानें साल 2026 में विनायकी-संकष्टी चतुर्थी की डेट्स

2026 में महाशिवरात्रि कब है? (Mahashivratri 2026 Date)

महाशिवरात्रि भगवान शिव का सबसे बड़ा पर्व है। ये उत्सव फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता के अनुसार, इसी तिथि पर भगवान शिव लिंग रूप में प्रकट हुए थे। इस बार ये पर्व 15 फरवरी, रविवार को मनाया जाएगा।

होली कब है 2026? (Holi 2026 Date)

होली उत्सव फाल्गुन मास में मनाया जाता है। ये पर्व 2 दिन रहता है। पहले दिन होलिका दहन किया जाता है और दूसरे दिन रंगों से होली खेलते हैं। इस बार होलिका दहन 3 मार्च, मंगलवार को और होली उत्सव 4 मार्च, बुधवार को मनाया जाएगा।

गुड़ी पड़वा- चैत्र नवरात्रि 2026 (Gudi Padwa-Chaitra Navratri 2026 Date)

गुड़ी पड़वा से हिंदू नववर्ष की शुरूआत मानी जाती है। इस बार गुड़ी पड़वा 19 मार्च, गुरुवार को है। इसी दिन से चैत्र नवरात्रि भी शुरू होगी, जो 27 मार्च तक मनाई जाएगी। चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन यानी 27 मार्च को राम नवमी का पर्व भी मनाया जाएगा।

2026 में कब से कब तक रहेगा सावन? (Savan 2026 Date)

सावन मास भगवान शिव की भक्ति के लिए बहुत खास माना गया है। इस बार सावन मास की शुरूआत 30 जुलाई, गुरुवार से होगी, जो 28 अगस्त, शुक्रवार तक रहेगा। इस दौरान 17 अगस्त, सोमवार को नागपंचमी का पर्व भी मनाया जाएगा।

2026 में कब है रक्षाबंधन? (Rakshabandhan 2026 Date)

सावन मास के अंतिम दिन यानी पूर्णिमा तिथि पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। ये भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक है। इसे नारियल पूनम भी कहते हैं। इस बार रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा।

2026 में कब है जन्माष्टमी? (Janmashtami 2026 Date)

धर्म ग्रंथों के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था, इसलिए हर साल इस तिथि पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 4 सितंबर, शुक्रवार को पूरे देश में मनाया जाएगा।

गणेश चतुर्थी डेट 2026? (Ganesh Chaturthi 2026)

इस बार गणेश चतुर्थी 14 सितंबर, सोमवार को है। इस दिन से 10 दिवसीय गणेश उत्सव की शुरूआत होगी। 25 सितंबर, शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के मौके पर गणेश उत्सव का समापन होगा।

2026 में कब है नवरात्रि-दशहरा? (Navratri-Dussehra 2026 Date)

आश्विन मास में हर साल शारदीय नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। ये साल की सबसे प्रमुख नवरात्रि होती है। इस बार शारदीय नवरात्रि 11 से 20 अक्टूबर तक मनाई जाएगी। इसके अगले दिन यानी 21 अक्टूबर, बुधवार को दशहरा उत्सव मनाया जाएगा।

2026 में कब है दिवाली? (Diwali 2026 Date)

साल 2026 में धनतेरस 6 नवंबर, शुक्रवार को, नरक चतुर्दशी 7 नवंबर, शनिवार को, दिवाली 8 नवंबर, रविवार को मनाई जाएगी। गोवर्धन पूजा का पर्व 9 नवंबर, सोमवार को और भाई दूज 11 नवंबर, बुधवार को मनाई जाएगी।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

हनुमान अष्टमी 2025 पर लगाएं 5 चीजों का भोग, टल जाएंगे आने वाले संकट
Hanuman Ashtami Bhajan: हनुमान अष्टमी पर सुनें ये फेमस भजन, खो जाएं बजरंगबली की भक्ति में