गणेश चतुर्थी 2024 पर कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे? नोट करें पूजा का मुहूर्त भी

Published : Aug 31, 2024, 11:15 AM ISTUpdated : Sep 07, 2024, 08:58 AM IST
Ganesh-Chaturthi-2024-shubh-muhurat-of-different-cities

सार

Ganesh Chaturthi 2024: इस बार गणेश चतुर्थी का पर्व सितंबर 2024 के पहले सप्ताह में मनाया जाएगा। इस दिन कईं शुभ योग बनेंगे, जिसके चलते इस पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है। आगे नोट करें गणेश चतुर्थी के शुभ मुहूर्त… 

Ganesh Chaturthi 2024 Shubh Muhurat: धर्म ग्रंथों में भगवान श्रीगणेश की प्रथम पूज्य कहा गया है, इसी वजह से हर शुभ कार्य में सबसे पहले इनकी पूजा की जाती है। हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 7 सितंबर, शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन कईं शुभ योग भी बनेंगे, जिसके चलते इस दिन की गई गणेश पूजा का विशेष फल मिलेगा। आगे जानिए गणेश चतुर्थी पर बनने वाले शुभ योगों और मुहूर्त के बारे में…

कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे गणेश चतुर्थी 2024 पर? (Ganesh Chaturthi 2024 Shubh Yog)
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्ववेदी के अनुसार, 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर चित्रा और स्वाति नक्षत्र का योग बन रहा है। ये दोनों ही नक्षत्र बहुत शुभ हैं। इन दोनों नक्षत्रों के संयोग से ब्रह्म और इंद्र नाम के शुभ योग दिन भर रहेंगे। इनके अलावा सर्वार्थसिद्धि नाम का शुभ योग भी इस दिन रहेगा। इस दिन सूर्य और बुध सिंह राशि में रहेंगे, जिससे बुधादित्य नाम का राजयोग बनेगा। इतने सारे शुभ योगों के चलते गणेश चतुर्थी का पर्व और भी खास हो गया है।

गणेश चतुर्थी 2024 शुभ मुहूर्त (Ganesh Chaturthi 2024 Puja Shubh Muhurat)
ज्योतिषाचार्य पं. द्विवेदी के अनुसार, 7 सितंबर को सुबह 11 बजकर 03 मिनिट से दोपहर 01 बजकर 34 मिनिट तक गणेश प्रतिमा स्थापना और पूजा विशेष शुभ मुहूर्त रहेगा। इस मुहूर्त की कुल अवधि 2 घंटे 31 मिनिट की रहेगी। इसके अलावा अन्य मुहूर्त इस प्रकार रहेंगे-
- सुबह 07:36 से 09:10 तक
- दोपहर 12:00 से 12:49 तक (अभिजीत मुहूर्त)
- दोपहर 12:19 से 01:53 तक
- दोपहर 03:27 से 05:01 तक

गणेश चतुर्थी 2024: जानें अपने शहर का शुभ मुहूर्त (Ganesh Chaturthi 2024 Shubh Muhurat According To City)
पुणे- सुबह 11:18 से दोपहर 01:47 तक
नई दिल्ली- सुबह 11:03 से दोपहर 01:34 तक
चेन्नई- सुबह 10:53 से दोपहर 01:21 तक
जयपुर- सुबह 11:09 से दोपहर 01:40 तक
गुरुग्राम- सुबह 11:04 से दोपहर 01:35 तक
चण्डीगढ़- सुबह 11:05 से दोपहर 01:36 तक
कोलकाता- सुबह 10:20 से दोपहर 12:49 तक
मुंबई- सुबह 11:11 से दोपहर 01:51 तक
अहमदाबाद- सुबह 11:23 से दोपहर 01:52 तक


ये भी पढ़ें-

Ganesh Utsav 2024 कब से, इन 10 दिनों में कौन-से त्योहार मनाए जाएंगे?


4 देश जहां होती है श्रीगणेश की पूजा, सबसे बड़ा मुस्लिम देश भी इसमें शामिल


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Recommended Stories

सदी का सबसे बड़ा सूर्यग्रहण देखने वाली है दुनिया! जानिए भारत में दिखाई देगा या नहीं?
Festival Calendar 2026: होली, दशहरा, दिवाली कब? नोट करें 2026 के त्योहारों की डेट