Ganga Dussehra 2023: क्या आप जानते हैं देवनदी गंगा के धरती पर आने की कथा? यहां जानें

Published : May 29, 2023, 09:37 AM ISTUpdated : May 30, 2023, 08:43 AM IST
Ganga Dussehra 2023

सार

Ganga Dussehra 2023: इस बार गंगा दशहरा पर्व 30 मई, मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन गंगा नदी के तटों पर विशेष आयोजन किए जाते हैं। मान्यता है कि इसी तिथि पर देवनदी गंगा स्वर्ग से उतरकर धरती पर आई थी। 

उज्जैन. हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा (Ganga Dussehra 2023) का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 30 मई, मंगलवार को है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, देवनदी गंगा इसी तिथि पर स्वर्ग से उतर कर धरती पर आई थी। देवनदी गंगा के धरती पर आने की कहानी भी बहुत ही रोचक है, लेकिन बहुत कम लोग इन कथा के बारे में जानते हैं। आगे जानिए देवनदी गंगा के धरती पर आने की संपूर्ण कथा…

राजा सगर ने किया अश्वमेध यज्ञ
वाल्मीकि रामायण के अनुसार, इक्ष्वाकु वंश में सगर नाम के एक राजा थे, उनके 60 हजार पुत्र थे। एक बार राजा सगर ने अश्वमेध यज्ञ का आयोजन किया। राजा सगर ने अपने 60 हजार पुत्रों को उस यज्ञ के घोड़े की रक्षा का भार सौंपा। देवराज इंद्र ये यज्ञ नहीं होने देना चाहते थे, इसलिए उन्होंने छलपूर्वक यज्ञ का घोड़ा चुराकर कपिल मुनि के आश्रम में बांध दिया।

कपिल मुनि ने भस्म कर दिया सगर पुत्रों को
यज्ञ का घोड़ा चोरी हो जाने से राजा सगर के 60 हजार पुत्र उसे पूरी पृथ्वी पर इधर-उधर ढूंढने लगे। तब उन्हें वो घोड़ा कपिल मुनि के आश्रम में मिला। राजा सगर के पुत्रों को लगा कि कपिल मुनि ने ही वो घोड़ा चुराया है। ये सोचकर वे कपिल मुनि को भला-बुरा कहने लगे। कपिल मुनि तपस्या में लीन थे। जैसे ही उन्होंने क्रोध में अपनी आंखें खोली तो राजा सगर के 60 हजार पुत्र वहीं भस्म हो गए।

भगीरथ लेकर आए गंगा को धरती पर
राजा सगर को जब अपने 60 हजार पुत्रों के बारे में बता चला तो वे बहुत दुखी और उन्होंने कपिल मुनि से क्षमा मांगी। राजा सगर ने अपने पुत्रों के उद्धार का उपाय पूछा। तब कपिल मुनि ने बताया कि देवनदी गंगा के स्पर्श से ही इन्हें मोक्ष मिलेगा। कई पीढ़ियों बाद राजा सगर के वंश में भगीरथ का जन्म हुआ। उन्होंने अपने पूर्वजों की मुक्ति के लिए कठोर तपस्या की और गंगा को धरती पर लाए। गंगा के स्पर्श से ही राजा सगर के 60 हजार पुत्रों का उद्धार हुआ।


ये भी पढ़ें-

Nirjala Ekadashi 2023: बचना चाहते हैं मुसीबतों से तो निर्जला एकादशी पर भूलकर भी न करें ये काम


घर में कहां और कैसे रखना चाहिए गंगा जल? हमेशा ध्यान रखें ये 6 बातें


Ganga Dussehra 2023: गंगा जल को क्यों मानते हैं इतना पवित्र? बहुत कम लोग जानते हैं ये 3 कारण


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम