Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा 16 जून को, इस दिन क्या करें-क्या करने से बचें?

Published : Jun 13, 2024, 10:54 AM IST
ganga dushhra 2024

सार

Ganga Dussehra 2024: हर साल ज्येष्ठ महीने में गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी तिथि पर देवनदी गंगा स्वर्ग से उतरकर धरती पर आई थी। इस दिन गंगा नदी के घाटों पर विशेष पूजा आदि की जाती है। 

Ganga Dussehra 2024 Kya Kare-Kya Nahi: धर्म ग्रंथों के अनुसार, जिस दिन देवनदी गंगा स्वर्ग से उतरकर धरती पर आई थी, उस दिन ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि थी। हर साल इस तिथि पर गंगा दशमी का पर्व मनाया जाता है। इसे गंगा दशहरा भी कहते हैं। इस बार ये पर्व 16 जून, रविवार को मनाया जाएगा। स्कंद पुराण में गंगा दशहरा का बहुत अधिक महत्व बताया गया है। कहते हैं कि गंगा के दर्शन मात्र से भी पापों से मुक्ति मिल जाती है। आगे जानिए गंगा दशहरा का महत्व और इस दिन क्या करें-क्या नहीं…

देवनदी गंगा का महत्व
ग्रंथों के अनुसार- 'गंगे तव दर्शनात मुक्तिः' अर्थात गंगा के दर्शन करने से ही मनुष्यों को कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। जो व्यक्ति गंगाजल का स्पर्श कर लेता है, उसे स्वर्ग की प्राप्ति होती है। गंगा का स्मरण करने से मनुष्य को अनेक प्रकार की परेशानियां दूर हो सकती हैं। गंगाजल के सेवन से व्यक्ति को मोक्ष मिलता है।

जानिए गंगा दशहरे पर क्या न करें…( Ganga Dussehra Par Kya Na Kare)
1. गंगा दशहरा पर तामसिक चीजों जैसे शराब, मांस आदि का सेवन न करें।
2. गंगा दशहरा पर घर आए भिक्षुक को खाली हाथ न लौटाएं, उसे कुछ न कुछ जरूर दें।
3. गंगा दशहरा पर किसी से विवाद न करें, क्रोध आदि भी न करें।
4. गंगा दशहरा बहुत ही पवित्र तिथि है, इस दिन किसी का भी अपमान न करें। इससे दोष लगता है।
5. इस शुभ मौके पर मानसिक रूप से भी किसी के प्रति गलत विचार मन में न लाएं।

गंगा दशहरा पर क्या करें… (Ganga Dussehra Par Kya Kare)
1. गंगा दशहरा पर दान का विशेष महत्व है। इस दिन पानी से भरा हुआ घड़ा या कलश का दान करना चाहिए। साथ ही रसदार फल जैसे तरबूज, नारियल आदि का दान भी करना चाहिए।
2. गंगा दशहरा पर देवनदी गंगा का स्मरण करते हुए किसी भी अन्य नदी में स्नान करने से भी गंगा नदी में स्नान का फल मिलता है।
3. गंगा दशहरा पर भगवान विष्णु की पूजा का भी विशेष महत्व है। इनकी पूजा से सभी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है।
4. इस दिन व्रत करने का नियम भी है, लेकिन यदि आप व्रत नहीं करना चाहते तो सात्विक भोजन करें औगलत कामों से दूर रहें।
5. यदि घर में गंगा जल हो तो इसी के द्वारा शिवलिंग का अभिषेक गंगा दशहरा पर करें। इससे आपकी हर परेशानी दूर हो सकती है।


ये भी पढ़ें-

Ganga Dussehra 2024 Kab Hai: कब है गंगा दशहरा? जानें सही डेट, पूजा विधि-मंत्र, मुहूर्त, आरती सहित पूरी डिटेल

Premananda Maharaj Viral Video: क्यों क्रोधित हुए प्रेमानंद महाराज, किसे दी ‘सर्वनाश’ की चेतावनी?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम