Gayatri Jayanti 2024 Date: गायत्री मंत्र के जाप से दूर हो सकती हैं आपकी परेशानियां, जानें इसके 5 फायदे

Published : Jun 13, 2024, 10:10 AM IST
gayatri mantra ke fayde

सार

Gayatri Jayanti 2024: हिंदू धर्म में अनेक मंत्रों के बारे में बताया गया है। इन्हीं में से एक है गायत्री मंत्र। इसे सबसे शक्तिशाली मंत्र कहा जाता है। ये मंत्र देवी गायत्री से संबंधित हैं, जिन्हें वेदों की माता भी कहा जाता है। 

Gayatri Jayanti Jaap Ke Fayde: धर्म ग्रंथों के अनुसार, ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गायत्री जयंती का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 16 जून, रविवार को है। मान्यता के अनुसार, इसी तिथि पर वेदमाता गायत्री प्रकट हुई थीं। देवी गायत्री से संबंधित एक मंत्र भी है, जिसे गायत्री मंत्र कहा जाता है। इस मंत्र के जाप का विशेष महत्व धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इस मंत्र के जाप से पैसों की तंगी, नौकरी, बीमारी आदि कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। गायत्री जयंती के मौके पर जानिए इस मंत्र से होने वाले फायदों के बारे में…

मंत्र
ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि। धियो यो न: प्रचोदयात्।

अर्थ- उस प्राणस्वरूप, दु:ख नाशक, सुख स्वरूप, श्रेष्ठ, तेजस्वी, पापनाशक, देव स्वरूप परमात्मा को हम अन्तरात्मा में धारण करें। वह ईश्वर हमारी बुद्धि को सन्मार्ग पर प्रेरित करें।

गायत्री मंत्र के जाप हो सकते हैं ये 5 फायदे
1. यदि किसी लड़के या लड़की के विवाह में बार-बार समस्या आ रही हो तो प्रत्येक सोमवार को गायत्री मंत्र का जाप 108 बार करने से विवाह के योग बन सकते हैं।
2. अगर किसी बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगता तो उसे रोज सुबह स्नान आदि करने के बाद गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए, इससे स्टूडेंट्स की एकाग्रता में वृद्धि होती है।
3. यदि किसी दंपत्ति को संतान होने में परेशानी आ रही है तो उन्हें रोज सुबह-शाम विधि-विधान से गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए, इससे उनकी कामना पूरी हो सकती है।
4. अगर किसी बीमार व्यक्ति के सामने बैठकर गायत्री मंत्र का जाप विधि-विधान से किया जाए तो जल्दी ही उसकी सेहत में सुधार होने लगता है।
5. यदि आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं और धन लाभ की इच्छा रखते हैं तो देवी लक्ष्मी के चित्र या प्रतिमा के सामने बैठकर गायत्री मंत्र का जाप करें। इससे आपकी ये इच्छा भी जल्दी पूरी हो सकती है।


ये भी पढ़ें-

Mahesh Navami 2024: महेश नवमी पर कौन-सा मंत्र बोलकर करें शिवजी की पूजा? जानें शुभ मुहूर्त और आरती


स्त्री की सुंदरता कब और किस स्थिति में बेकार मानी जाती है?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम