Gangaur Teej Vrat 2023: 24 मार्च को गणगौर तीज पर करें ये 5 आसान उपाय, मिलेगा परफेक्ट लाइफ पार्टनर

Published : Mar 24, 2023, 10:21 AM IST
Gangaur-Teej-Vrat-2023

सार

Gangaur Teej Upay 2023: इस बार गणगौर तीज का व्रत 24 मार्च, शुक्रवार को किया जाएगा। इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती का पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस दिन कुंवारी लड़कियां कुछ उपाय करें तो उन्हें मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। 

उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को गणगौर तीज (Gangaur Teej 2023) का व्रत किया जाता है। इस बार ये तिथि 24 मार्च, शुक्रवार को है। इस दिन देवी पार्वती और भगवान शिव की पूजा करने की परंपरा है। इस दिन इनकी पूजा ईसर-गौर के रूप में की जाती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, कुंवारी लड़कियां अगर इस दिन अगर कुछ खास उपाय करें तो उन्हें मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…

देवी पार्वती को चढ़ाएं ये खास चीज
मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए गणगौर तीज पर देवी पार्वती को हल्दी की गांठ चढ़ाएं। बाद में इस हल्दी को अपने पूजा स्थान पर रख दें। रोज इसकी पूजा करें। इससे गुरु ग्रह के दोष दूर होंगे और जल्दी ही आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। ये उपाय बहुत ही आसान है।

इस दिन करें उपवास
कुंवारी लड़कियां गणगौर तीज पर भगवान शिव-देवी पार्वती की पूजा विधि-विधान से करें। इस दिन उपवास भी रखें। शाम को चंद्रमा उदय होने के बाद भोजन कर सकते हैं। ये उपाय पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ करें। जल्दी ही आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है।

मेहंदी लगाएं अपने हाथों में
गणगौर तीज के मौके पर देवी पार्वती को सुहाग की सामग्री के साथ मेहंदी विशेष रूप से चढ़ाएं। मेहंदी को छोड़कर शेष सामग्री तो किसी नदी या तालाब में प्रवाहित कर दें। बाद में ये मेहंदी अपने हाथों में लगाएं। इस उपाय से जल्दी ही आपको अपना मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है।

लाल चुनरी व चूड़ी चढ़ाएं
गणगौर व्रत के दौरान देवी पार्वती को कई सारी चीजें चढ़ाई जाती हैं। इस दिन कुंवारी लड़कियां देवी पार्वती को लाल चुनरी-लाल चूड़ी आदि चीजें विशेष रूप से चढ़ाएं। इस उपाय से देवी प्रसन्न होती हैं और हर तरह की मनोकामना पूरी करती हैं। बाद में इन चीजों को किसी ब्राह्मण स्त्री को दान कर दें।

देवी को लगाएं ये खास भोग
गणगौर तीज पर देवी पार्वती को केसर युक्त मिठाई, दूध आदि का भोग लगाएं। केसर देव गुरु बृहस्पति से संबंधित है। विवाह संबंधी कामों में गुरु ग्रह का शुभ होना बहुत जरूरी होता है। ये उपाय करने से गुरु ग्रह से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और मनचाहा जीवनसाथ मिलता है।


ये भी पढ़ें-

Gangaur Teej 2023: गणगौर तीज 24 मार्च को, बुधादित्य योग में मनाया जाएगा ये पर्व, जानें पूजा विधि, महत्व और कथा


Navratri 2023 Day 3: माता का तीसरा रूप है देवी चंद्रघंटा, 24 मार्च को करें इनकी पूजा, जानें विधि, मंत्र, आरती और कथा

 

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।


 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम