Isha Mahashivratri 2023 के लिए हो जाएं तैयार, 18 फरवरी को कब और क्या देखना है? जानें पूरा शेड्यूल

Published : Feb 15, 2023, 05:08 PM IST
SADHGURU

सार

ईशा महाशिवरात्रि 2023 (Isha Mahashivratri 2023) का आयोजन 18 फरवरी को होने जा रहा है। जिसमें संगीत, नृत्य और ध्यान के माध्यम में शिवजी की आराधना की जाएगी। यह कार्यक्रम शाम को 6.30 शुरू होगा और 16 भाषाओं में इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। 

Isha Mahashivratri 2023. ईशा महाशिवरात्रि 2023 का आयोजन 18 फरवरी को होने जा रहा है। जिसमें संगीत, नृत्य और ध्यान के माध्यम में शिवजी की आराधना की जाएगी। यह कार्यक्रम शाम को 6.30 शुरू होगा और 16 भाषाओं में इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। सद्गुरू के निर्देशन में ध्यान, संगीत और नृत्य का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान गहन आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त होगा। यह ऐसा माहौल होगा, जहां भक्ति और ध्यान के संगम में लोग डुबकी लगाएंगे। साथ ही सद्गुरू द्वारा विशेष पूजन का भी आयोजन किया जाएगा।

कलाकार बांध देंगे समां
ईशा महाशिवरात्रि कार्यक्रम की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कुल 16 भाषाओं में की जाएगी। जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में राजस्थानी लोक गायक मामे खान, पुरस्कार विजेता सितार वादक नीलाद्रि कुमार, टॉलीवुड के गायक राम मिरियाला और तमिल सिंगर वेलमुरुगन सहित कई अन्य नामी कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा कोलकाता की अनन्या चक्रवर्ती, गीतकार राम मिरियाला, भारतीय सिंगर मांगली सहित अन्य कलाकार भी होंगे। सद्गुरू विशेष तौर पर रूद्राक्ष पूजन करेंगे जो भक्तों को भी वितरित किया जाएगा।

क्या है कार्यक्रम का शेड्यूल

  • शाम 6.15 बजे पंचभूत आराधना
  • शाम 6.40 बजे लिंगभैरवी महाआरती
  • शाम 7.15 बजे आदियोगी दिव्य दर्शनम
  • शाम 7.40 बजे म्यूजिक डांस व सांस्कृतिक कार्यक्रम
  • रात 10.00 बजे सद्गगुरू के साथ मिडनाइट मेडिटेशन
  • रात 1.00 बजे सद्गगुरू के साथ शंभो मेडिटेशन
  • रात 1.15 म्यूजिक और डांस कार्यक्रम
  • सुबह 3.30 बजे ब्रह्म मूहूर्त मंत्रोच्चार
  • सुबह 5.45 बजे कार्यक्रम का समापन होगा

कैसे हो सकते हैं इसमें शामिल
ईशा योग केंद्र में मनाए जाने वाला यह कार्यक्रम उल्लास से भरपूर रात भर चलने वाला कार्यक्रम है। ईशा योग केंद्र आत्म साक्षात्कार का शक्तिशाली केंद्र है। यहां पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा ईशा साधगुरू के वेबसाइट पर लाइव ध्यान कार्यक्रम में भाग लिया जा सकता है। देश के प्रमुख टीवी चैनलों पर भी इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा, यहां भी इसे देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें

दुनिया में क्यों बढ़ रही भूख, क्या है न्यूट्रिशंस और मिट्टी के आर्गेनिक कंटेंट का संबंध, सद्गुरू ने दिए टिप्स

 

 

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम