Gufi Paintal Death: शकुनि क्यों करना चाहता था कुरुवंश का सर्वनाश, किसने किया महाभारत के इस “मामा” का वध?

Published : Jun 05, 2023, 11:56 AM IST
mahabharat-shakuni-actor-gufi-paintal-passed-away

सार

Gufi Paintal Death: महाभारत में शकुनि का किरदार निभाने एक्टर गूफी पेंटल का 5 जून को निधन हो गया। वैसे तो गूफी पेंटल ने छोटे पर्दे पर और भी कई किरदार निभाए, लेकिन उन्हें प्रसिद्धि मिली मामा शकुनि के किरदार से। 

उज्जैन. छोटे पर्दे के एक्टर गूफी पेंटल (Gufi Paintal Death) नहीं रहे। 5 जून, सोमवार को उनका एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से बीमार थे। गूफी पेंटल का पूरा नाम सरबजीत गुफी पेंटल (Sarabjit Gufi Pental) था। वे पिछले कई दशकों से छोटे पर्दे पर सक्रिय थे। उन्होंने कई टीवी सीरियलों में काम किया, लेकिन सबसे ज्यादा प्रसिद्धि उन्हें महाभारत (Mama Shakuni In Mahabharata Serial) सीरियल में निभाए गए मामा शकुनि के किरदार से मिली। आज भी जब महाभारत के मामा शकुनि की बात की जाती है तो अनायास ही गूफी पेंटल की चेहरा सामने आ जाता है। आज हम आपको महाभारत के मामा शकुनि से जुड़ी कुछ खास बातें बता रहे हैं, जिनके बारे में कम ही लोगों को पता है…

कौन था शकुनि, किस देश का राजा था? (Who was Shakuni, the king of which country?)
महाभारत में कौरवों के मामा शकुनि प्रमुख पात्र थे। इन्हें कौरवों और पाडंवों के बीच हुए भीषण युद्ध का कारण भी माना जाता है। इनके पिता का नाम राजा सुबल और माता का नाम सुदर्मा था। राजा सुबल गांधार (वर्तमान अफगानिस्तान) के राजा थे। राजा सुबह की मृत्यु के बाद शकुनि गांधार देश के राजा बने, इसलिए इन्हें गांधारराज भी कहा जाता था।

क्यों कुरुवंश का सर्वनाश चाहते था शकुनि? (Why did Shakuni want the destruction of the Kuruvansh?)
वैसे तो शकुनि गांधार देश के राजा थे, लेकिन उनका अधिकांश जीवन हस्तिनापुर में ही बीता। शकुनि को ही कुरुक्षेत्र में हुए भीषण युद्ध के लिए उत्तरदायी भी माना जाता है। दरअसल शकुनि कुरुक्षेत्र का सर्वनाश चाहते थे। इसके पीछे कारण ये था कि शकुनि अपनी बहन गांधारी का विवाह धृतराष्ट्र से नहीं करना चाहते थे, लेकिन पितामाह भीष्म के आगे वो कुछ कर नहीं पाए। इसी का प्रतिशोध लेने के लिए वे हस्तिनापुर आए और दुर्योधन सहित अपने सभी भांजों को पांडवों के विरुद्ध भड़काने लगे।

शकुनि के बाद कौन बना गांधार का राजा? (Who became the king of Gandhara after Shakuni?)
महाभारत में शकुनि के परिवार का अधिक वर्णन तो नहीं मिलता, लेकिन इतना जरूर बताया गया है कि शकुनि की पत्नी का नाम आरशी था। इनके 3 पुत्र थे, जिनका नाम उलूक, वृकासुर और वृप्रचिट्टी था। इनमें से उलूक का वध सहदेव ने किया था और वृकासुर का नकुल ने। शकुनि का एकमात्र पुत्र वृप्रचिट्टी युद्ध में जीवित रहा और वही बाद में गांधार का राजा बना।

किसके हाथों हुआ शकुनि का वध? (Who killed Shakuni?)
महाभारत के अनुसार, कौरवों और पांडवों के बीच 18 दिनों तक लगातार भीषण युद्ध हुआ। युद्ध के अंतिम दौर में यानी 18वें दिन सहदेव ने पहले शकुनि के पुत्र उलूक का वध कर दिया, ये देख शकुनि डरकर भागने लगा। सहदेव ने शकुनि का पीछा किया उसका वध कर दिया।


ये भी पढ़ें-

Adipurush: आदिपुरुष मूवी में श्रीराम का नाम राघव क्यों? जानें भगवान के 10 प्रसिद्ध नाम और उनके अर्थ


Ashadh 2023: 5 जून से शुरू होगा हिंदू पंचांग का चौथा महीना आषाढ़, जानें क्यों खास है ये महीना?


Sawan Somvar List 2023: 19 साल बाद बनेगा दुर्लभ संयोग, 58 दिन का रहेगा सावन मास, क्यों होगा ऐसा?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम