Adipurush Movie:16 जून को भगवान श्रीराम पर आधारित मूवी आदिपुरुष रिलिज होने वाली है। सुपर स्टार प्रभास इस मूवी में श्रीराम का पात्र निभा रहे हैं। मूवी में श्रीराम का नाम राघव रखा गया है। श्रीराम के और भी कई नाम और उनके अर्थ ग्रंथों में बताए गए हैं। 

उज्जैन. छोटे पर्दे पर भगवान श्रीराम पर आधारित कई सिरियल प्रसारित हो चुके हैं, जो काफी लोकप्रिय भी हुए हैं। बड़े पर्दे पर पहली बार श्रीराम पर आधारित मूवी 16 जून (Adipurush Movie Release Date) को रिलिज होने वाली है, जिसका नाम आदिपुरुष (Adipurush Movie) है। इस मूवी में साउथ के सुपर स्टार प्रभास (super star prabhas) भगवान श्रीराम का कैरेक्टर निभा रहे हैं। मूवी में श्रीराम का नाम राघव रखा गया है। धर्म ग्रंथों में भगवान श्रीराम के कई नाम बताए गए हैं। आज हम आपको इन्हीं में कुछ प्रमुख नाम और उसके अर्थ के बारे में बता रहे हैं, जो इस प्रकार है…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राघव
धर्म ग्रंथों में भगवान श्रीराम का एक नाम राघव बताया गया है। आदिपुरुष में भी श्रीराम का यही नाम रखा गया है। राजा रघु के वंश में पैदा होने से श्रीराम का ये नाम है। इसके अलावा रघुपति, रघुनंदन नाम भी श्रीराम के हैं।

राजीवलोचन
भगवान श्रीराम का एक नाम राजीवलोचन भी है। इस नाम का अर्थ है कमल के समान नेत्र वाले। भारत में इस नाम से भगवान श्रीराम के कई प्रमुख मंदिर भी हैं। श्रीराम का ये नाम भी काफी प्रसिद्ध है।

जानकीवल्लभ
श्रीराम का एक नाम जानकीवल्लभ भी है। माता जानकी यानी सीता के पति होने के कारण श्रीराम का ये नाम प्रसिद्ध है। वल्लभ का अर्थ है अत्यंत प्रिय। माता जानकी के प्रिय होने से ही श्रीराम को जानकी वल्लभ भी कहते हैं।

जनार्दन
समुद्र के अन्त में निवास करने वाले जन नामक असुरों का वध करने वाले भगवान विष्णु को जनार्दन कहते हैं। श्रीराम भगवान विष्णु के ही पूर्ण अवतार थे। इसलिए श्रीराम को भी जर्नादन कहते हैं।

रामचंद्र
राम का अर्थ है ईश्वर और चंद्र का अर्थ है शीतल। भगवान श्रीराम का एक नाम ये भी प्रसिद्ध है जिसका संपूर्ण अर्थ है शीतल गुणों से युक्त भगवान। जो अपने भक्तों पर हमेशा कृपा बरसाते रहते हैं।

मर्यादापुरुषोत्तम
भगवान श्रीराम का ये नाम काफी प्रसिद्ध है। एक नाम न होकर एक उपाधि है जो आज तक सिर्फ श्रीराम को ही प्राप्त है। इसका अर्थ है मर्यादा का पालन करने वाला सबसे उत्तम पुरुष। श्रीराम ने कभी मर्यादा का हनन नहीं किया इसलिए इनका एक नाम ये भी है।

दशरथनंदन
नंदन का अर्थ है पुत्र। भगवान श्रीराम के पिता राजा दशरथ थे। सबसे बड़े पुत्र होने के कारण राजा दशरथ इनसे विशेष प्रेम रखते थे। पिता के अत्यंत प्रिय होने के कारण भी श्रीराम का एक नाम ये भी है।

कौशलेय
श्रीराम की मात का नाम कौशल्या था। इसलिए इन्हें कौशल्यानंदन भी कहा जाता है। माता कौशल्या का प्रिय पुत्र होने के कारण श्रीराम का एक नाम कौशलेय भी प्रसिद्ध है।

आदिपुरुष
आदिपुरुष का अर्थ है प्रथम पुरुष। श्रीराम से पहले भी सूर्यवंश में अनेक प्रतापी राजा हुए, लेकिन श्रीराम के जितनी प्रसिद्धि किसी को नहीं मिली। इसलिए श्रीराम को सूर्यवंश का आदिपुरुष यानी प्रथम पुरुष कहा गया है।

रामेश्वर
रामेश्वर का अर्थ संस्कृत में राम के भगवान है, जो भगवान शिव के लिए प्रयोग में लिया जाता है। भगवान शिव के भक्त होने के कारण ही श्रीराम का एक नाम ये भी प्रसिद्ध है। इस नाम से एक ज्योतिर्लिंग भी है।



ये भी पढ़ें-

4 धाम में से एक है बद्रीनाथ मंदिर, यहां शंख बजाने की मनाही क्यों?


Sawan Somvar List 2023: 19 साल बाद बनेगा दुर्लभ संयोग, 58 दिन का रहेगा सावन मास, क्यों होगा ऐसा?


Ashadh 2023: 5 जून से शुरू होगा हिंदू पंचांग का चौथा महीना आषाढ़, जानें क्यों खास है ये महीना?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।