MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Sawan Somvar List 2023: शिव भक्तों के लिए खुशखबर, इस बार सावन में होंगे 8 सोमवार, जानें डेट व अन्य खास बातें

Sawan Somvar List 2023: शिव भक्तों के लिए खुशखबर, इस बार सावन में होंगे 8 सोमवार, जानें डेट व अन्य खास बातें

Sawan Adhik Maas 2023: इस बार सावन मास बहुत खास रहेगा क्योंकि इस बार ये महीना 30 से अधिक दिनों का रहेगा। ऐसा दुर्लभ संयोग 19 साल बाद बना है। शिव भक्तों के लिए ये समय बहुत ही शुभ रहेगा क्योंकि उन्हें अपने आराध्य की पूजा के लिए अतिरिक्त दिन मिलेंगे। 

3 Min read
Manish Meharele
Published : Jun 04 2023, 04:19 PM IST| Updated : Jul 04 2023, 09:54 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
जानें सावन के अधिक मास से जुड़ी खास बातें...
Image Credit : Pexels

जानें सावन के अधिक मास से जुड़ी खास बातें...

पंचांग के अनुसार, इस बार 1 नहीं 2 सावन मास रहेंगे, ऐसा अधिक मास होने के कारण होगा। आमतौर पर एक हिंदू वर्ष को 12 महीनों में बांटा गया है। हर तीसरे साल अधिक मास आता है, जिससे हिंदू वर्ष में महीनों की संख्या बढ़कर 12 से 13 हो जाती है। ऐसा चंद्र और सौर वर्ष की गणनाओं का समायोजन करने के लिया जाता है। इस बार भी अधिक मास का संयोग बन रहा है। सावन का अधिक मास (Sawan Adhik Maas 2023) होने से इसका महत्व और भी अधिक बढ़ गया है। आगे जानिए कब से कब तक रहेगा सावन का अधिक मास और ये क्यों इतना खास है…

25
59 दिनों का रहेगा सावन मास (Sawan Adhik Maas 2023 Date)
Image Credit : Getty

59 दिनों का रहेगा सावन मास (Sawan Adhik Maas 2023 Date)

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस बार सावन का अधिक मास होने से ये महीना 30 दिनों का नहीं बल्कि 59 दिनों को होगा। पंचांग के अनुसार, सावन मास 4 जुलाई 2023 से शुरू होगा जो 31 अगस्त 2023 तक रहेगा। इस दौरान अधिक मास भी रहेगा। दो अधिक मास होने से सावन सोमवार की संख्या भी बढ़ जाएगी। शिव भक्तों के लिए ये समय बहुत ही शुभ फल देने वाला रहेगा।

35
कब से तक रहेगा सावन का अधिक मास? (Kab Se Kab Tak Rahega Sawan Adhik Maas 2023)
Image Credit : Pexels

कब से तक रहेगा सावन का अधिक मास? (Kab Se Kab Tak Rahega Sawan Adhik Maas 2023)

ज्योतिषाचार्य पं. द्विवेदी के अनुसार, सावन का अधिक मास 18 जुलाई से शुरू होगा जो 16 अगस्त तक रहेगा। इस दौरान भगवान शिव के साथ-साथ विष्णुजी की पूजा भी विशेष रूप से की जाएगी क्योंकि अधिक मास के स्वामी स्वयं भगवान विष्णु ही हैं। इस तरह सावन के अधिक मास में शिव और विष्णु की पूजा का दुर्लभ संयोग बनेगा।

45
पहले कब आया था सावन का अधिक मास?
Image Credit : Pexels

पहले कब आया था सावन का अधिक मास?

इसके पहले सावन का अधिक मास 19 साल पहले आया था यानी साल 2004 में। उस समय भी सावन के अधिक मास का आरंभ 18 जुलाई से हुआ था और इसका समापन 16 अगस्त को। इस तरह देखा जाए तो इतिहास खुद को दोहरा रहा है। क्योंकि पिछली बार की तरह इस बार भी सावन के अधिक मास की तारीखें एक जैसी हैं। ये भी एक दुर्लभ संयोग है।

55
सावन में रहेंगे 8 सोमवार (Sawan Somvar Detail 2023)
Image Credit : Getty

सावन में रहेंगे 8 सोमवार (Sawan Somvar Detail 2023)

इस बार 2 सावन मास होने से सावन के सोमवार की संख्या भी बढ़ जाएगी। सामन्य तौर पर सावन में 4-5 सोमवार आते हैं, लेकिन इस बार इनकी संख्या बढ़कर 8 हो जाएगी। शिवजी की भक्ति के लिए सावन सोमवार बहुत ही शुभ माने जाते हैं। ये हैं सावन सोमवार की तारीखें…
10 जुलाई- प्रथम सावन सोमवार
17 जुलाई- दूसरा सावन सोमवार
24 जुलाई- तीसरा सावन सोमवार (अधिक मास)
31 जुलाई- चौथा सावन सोमवार (अधिक मास)
7 अगस्त- पांचवा सावन सोमवार (अधिक मास)
14 अगस्त- छठा सावन सोमवार (अधिक मास)
21 अगस्त- सातवां सावन सोमवार
28 अगस्त- आठवां सावन सोमवार


ये भी पढ़ें-

Adipurush: क्या है ‘आदिपुरुष’ का अर्थ, क्यों भगवान श्रीराम पर आधारित फिल्म का रखा गया है ये नाम?


साप्ताहिक लव राशिफल 5 से 11 जून 2023: कौन करेगा पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड-किसका होगा ब्रेकअप? जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved