Adipurush: एक्टर प्रभास और एक्ट्रेस कृतिका सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष 16 जून को रिलीज होने वाली है। ये मूवी भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित है। पिछले कुछ समय से ये फिल्म लगातार चर्चाओ में बनी हुई है। 

उज्जैन. बॉलीवुड में धार्मिक ग्रंथों पर मूवी बनाने का चलन काफी पुराना है। हाल ही में भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित मूवी आदिपुरुष (Adipurush Movie) चर्चाओं में बनी हुई है। ये मूवी 16 जून से सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी। इस मूवी में सुपर स्टार प्रभास श्रीराम और अभिनेत्री कृति सेनन देवी सीता का रोल कर रही हैं। फिल्म का नाम ‘आदिपुरुष’ काफी आकर्षक है। आदिपुरुष का अर्थ क्या है, ये बहुत कम लोग जानते हैं। आगे जानिए क्या है आदिपुरुष का अर्थ…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानें क्या है आदिपुरुष शब्द का अर्थ? (Know what is the meaning of the word Adipurush?)
आदिपुरुष दो शब्दों से मिलकर बना है- आदि और पुरुष। दूसरे शब्द का अर्थ तो सभी जानते हैं लेकिन पहला शब्द यानी आदि का क्या अर्थ है, इसके बारे में कम ही लोगों को जानकारी है। हिंदी व्याकरण में इस शब्द के अनेक अर्थ बताए गए हैं जैसे आरंभ, शुरूआत और प्रथम। इसलिए आदिपुरुष शब्द का सही शाब्दिक अर्थ हुआ प्रथम पुरुष।

किस वंश में हुआ था श्रीराम का जन्म?
भगवान श्रीराम का जन्म सूर्यवंश में हुआ था, इसी वंश में आगे जाकर इक्ष्वाकु नाम के महापराक्रमी राजा हुए तो सूर्यवंश राजा इक्ष्वाकु के नाम से जाना जाने लगा। श्रीराम से पहले भी इस वंश में अनेक महान और प्रतापी राजा हुए तो भी श्रीराम के लिए ही आदिपुरुष शब्द का उपयोग क्यों किया गया? इसके पीछे कारण है कि सूर्यवंश में श्रीराम के जितनी प्रसिद्धि किसी अन्य राजा को नहीं मिली। उनके राज्य में सभी सुखी थे, किसी को कोई दुख नहीं था। इसलिए हमेशा रामराज्य की बात की जाती है। यही कारण है कि श्रीराम को सूर्यवंश का आदिपुरुष यानी प्रथम पुरुष कहा गया है।

एक कारण ये भी
श्रीराम भगवान विष्णु के अवतार थे। भगवान विष्णु ही पूरे संसार का पालन-पोषण करते हैं। हर जीवित प्राणी में उनका अंश प्राण के रूप में विद्यमान हैं। अनेक धर्म ग्रंथों में भगवान विष्णु को ही सृष्टि का आधार और मूल पुरुष कहा गया है। भगवान विष्णु से ही सृष्टि की उत्पत्ति हुई है। इसलिए इन्हें आदिपुरुष भी कहा जाता है। ये भी एक कारण है कि फिल्म निर्माताओं ने श्रीराम के जीवन पर आधारित मूवी का नाम आदिपुरुष रखा है।


ये भी पढ़ें-

June 2023 Shubh Muhurat: जून के बाद 5 महीने तक नहीं बजेगी शहनाई, जानें इस महीने में कब-कब हैं विवाह के मुहूर्त?


Jyeshtha Purnima 2023: सौभाग्य बढ़ाने के लिए 3 जून को करें ये 5 उपाय


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।