Guru Pushya May 2023: गुरु-पुष्य का दुर्लभ संयोग 25 मई को, इसे कहते हैं खरीदी का महामुहूर्त, दिन भर कर सकेंगे शॉपिंग

Published : May 23, 2023, 11:10 AM ISTUpdated : May 25, 2023, 08:27 AM IST
Guru-Pushya-May-2023

सार

Guru Pushya May 2023: ज्योतिष शास्त्र में नक्षत्रों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया है। इसके अनुसार पुष्य नक्षत्रों का राजा है। ये नक्षत्र अत्यंत शुभ माना गया है। जब ये नक्षत्र गुरुवार को होता है तो बहुत ही शुभ फल प्रदान करता है। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के साथ-साथ नक्षत्रों का भी हमारे जीवन पर असर होता है। कुल 27 नक्षत्र की बात ज्योतिष शास्त्र में बताई गई है। इनमें से पुष्य का इनका राजा कहा जाता है। (Guru Pushya May 2023) पुष्य नक्षत्र अगर गुरुवार को हो तो ये दिन शुभ कार्यों और खरीदी के लिए खास बन जाता है। साल में 1 या 2 बार ही ऐसा संयोग बनता है जब गुरुवार को पुष्य नक्षत्र आता हो। इस बार ये संयोग मई 2023 में बन रहा है। आगे जानिए ये संयोग कब बनेगा और इससे जुड़ी खास बातें…

इस दिन बनेगा गुरुवार और पुष्य का संयोग
पंचांग के अनुसार, पुष्य नक्षत्र का आरंभ 24 मई, बुधवार की दोपहर 03:06 से होगा, जो अगले दिन यानी 25 मई, गुरुवार की शाम 05:53 तक रहेगा। इस तरह दो दिन पुष्य नक्षत्र का संयोग रहेगा। इनमें से गुरुवार को पुष्य नक्षत्र होना बहुत ही शुभ रहेगा। बुधवार को पुष्य नक्षत्र होने से मातंग और गुरुवार को पुष्य नक्षत्र होने से शुभ नाम का योग बनेगा।

गुरु पुष्य को क्यों मानते हैं इतना शुभ? (Why is Guru Pushya considered so auspicious?)
वैसे तो पुष्य नक्षत्र अलग-अलग वारों के साथ मिलकर कई शुभ योग बनाता है, लेकिन इन सभी में गुरुवार के साथ इस नक्षत्र का संयोग सबसे शुभ माना गया है। इसका कारण है कि देवगुरु बृहस्पति ही इस नक्षत्र के अधिष्ठाता देव माने जाते हैं, वहीं शनि इस नक्षत्र के स्वामी हैं। शनि के प्रभाव से इस नक्षत्र में किए गए शुभ कार्यों को स्थायीत्व मिलता है, वहीं गुरु के प्रभाव से ये समृद्धि प्रदान करता है।

क्या-क्या कर सकते हैं गुरु पुष्य के शुभ योग में?
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु पुष्य के शुभ संयोग में प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना बहुत ही शुभ रहता है। इस दिन खरीदी गई संपत्ति जल्दी ही फायदा पहुंचाती है।
- गुरु पुष्य नक्षत्र के शुभ संयोग में नए कामों की शुरुआत की जा सकती है जैसे- दुकान की ओपनिंग, गृह प्रवेश, कोई बड़ी बिजनेस डील आदि।
- खरीदी के लिए भी गुरु पुष्य का संयोग बहुत ही खास माना गया है। पुष्य स्थाई नक्षत्र है, इस नक्षत्र में खरीदी गई कोई भी चीज लंबे समय तक उपयोग में बनी रहती है और सुख-समृद्धि प्रदान करती है। पुष्य नक्षत्र में सोना खरीदना सबसे शुभ माना जाता है।

ये हैं 25 मई, गुरुवार के चौघड़िया मुहूर्त (Guru Pushya 25 May Shubh Muhurat)
- सुबह 10:35 से दोपहर 12:18 तक
- दोपहर 12:18 से 02:01 तक
- दोपहर 02:01 से 03:44 तक
- शाम 05:27 से 07:11 तक
- शाम 07:11 से रात 08:27



ये भी पढ़ें-

Hindu Tradition: विदाई से पहले दुल्हन अपने घर की चौखट यानी देहली की पूजा क्यों करती है?


Palmistry: हथेली में ये रेखा छोटी हो तो जल्दी होती है मृत्यु, ब्रेन हेमरेज हो सकता है कारण


Nautapa 2023 Upay: 25 मई से शुरू होगा नौतपा, ये उपाय करने से घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि, हर परेशानी होगी दूर


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV

Recommended Stories

सर्दियों में लड्डू गोपाल को कैसा भोग लगाए, कैसे वस्त्र पहनाएं? 5 नियम
Mesh Rashi Nature: कैसा होता है मेष राशि वालों का नेचर? जानें 10 रोचक फैक्ट्स