The Kerala Story: ‘द केरला स्टोरी’ में इस्लाम अपना चुकी लड़की क्यों बीमार पिता के सिर पर फूंक मारती है?

Published : May 22, 2023, 11:33 AM IST
dum-karna-in-islam

सार

The Kerala Story: इन दिनों द केरला स्टोरी मूवी काफी चर्चाओं में है। इसकी वजह है इसका विवादास्पद सब्जेक्ट। ये फिल्म केरला की पृष्ठभूमि पर बनाई गई है, जो लव जिहाद पर आधारित है। कुछ लोगो इसे प्रोपेगेंडा मूवी बता रहे हैं तो कुछ इसे सच्चाई पर आधारित। 

उज्जैन. बॉलीवुड में इन दिनों सच्चाई पर आधारित मूवी बनाने के दौर चल रहा है। पहले आई द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) पर लोगों ने सवाल उठाए वहीं अब द केरला स्टोरी (The Kerala Story) को प्रोपेगेंडा मूवी बताया जा रहा है। (The Kerala Story Controversy) कुछ लोगों को ये भी मानना है कि फिल्म की कहानी काफी तक तक केरला में चल रहे लव जिहाद को उजागर करती है। द केरला स्टोरी मूवी का एक सीन बहुत ज्यादा चर्चा में है। आगे जानिए फिल्म के इस सीन और इससे जुड़ी खास बातों के बारे में…

जानें द केरला स्टोरी का चर्चित सीन
द केरला स्टोरी मूवी एक सीन में इस्लाम धर्म अपना चुकी एक हिंदू लड़की जब अपने बीमार पिता को देखने अस्पताल आती है तो वहां वो अपने पिता के फूंक मारती है। जब लोग लोग मूवी में इस सीन को देख रहे हैं, उन्हें ये समझ नहीं आ रहा है कि इस्लाम अपना चुकी लड़की ये क्यों कर रही है और इसके पीछे का कारण क्या है? कुछ लोगों को ये सीन देखकर ऐसा भी लग रहा है कि लड़की अपने पिता के सिर पर थूकती है।

ये है इस सीन की सच्चाई
इस्लाम के जानकारों के अनुसार, जब कोई व्यक्ति बीमार होता है तो उसकी अच्छी सेहत के लिए कुरान की आयतें पढ़कर उसके ऊपर फूंक मारी जाती है। इसे दम करना कहा जाता है। इस्लाम में इसे रूहानी इलाज कहते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से बीमार व्यक्ति जल्दी ही ठीक हो जाता है और उसकी परेशानियां भी कम हो जाती हैं। इस्लाम में ये एक पवित्र काम माना जाता है।

क्या है दम करना? (Kya Hota Hai Dam Karna)
इस्लाम धर्म में दम करना किसी की परेशानियों को कम करने का एक रुहानी तरीका है। इसके अनुसार, कुरान की आयतों में अल्लाह की शक्तियां मौजूद होती हैं। जब कोई मुस्लिम व्यक्ति सच्चे दिल से किसी की मदद करना चाहता है तो वह कुरान की कुछ खास आयतों को उस व्यक्ति के ऊपर फूंक मारता है। ऐसा कहते हैं कि उन आयतों के असर से उस व्यक्ति की अल्लाह की रहमत हो जाती है और उसकी परेशानियां खुद ब खुद दूर होने लगती हैं।


ये भी पढ़ें-

Nautapa 2023 Upay: 25 मई से शुरू होगा नौतपा, ये उपाय करने से घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि, हर परेशानी होगी दूर


Feng Shui Tips: लव लाइफ बनी रहेगी रोमांटिक, अगर ध्यान रखेंगे ये बातें


Apshakun: दर्पण का टूटना अशुभ क्यों, किस बात का संकेत है ये?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम