Published : Oct 21, 2024, 02:59 PM ISTUpdated : Oct 24, 2024, 08:23 AM IST
Guru Pushay 2024 Upay: 24 अक्टूबर, गुरुवार को पुष्य नक्षत्र होने से गुरु पुष्य का शुभ योग बन रहा है। इस शुभ योग में किए गए कुछ उपाय किसी की भी किस्मत चमका सकते हैं। ये उपाय बहुत ही आसान हैं, जिन्हें कोई भी कर सकता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हमारे सौर मंडल में 27 नक्षत्र हैं। इनमें से पुष्य भी एक है। पुष्य को नक्षत्रों का राजा कहा जाता है। पुष्य नक्षत्र में की गई पूजा, उपाय आदि कामों का शुभ फल लंबे समय तक बना रहता है। जब किसी गुरुवार को पुष्य नक्षत्र का संयोग बनता है तो इसे बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है। इस बार 24 अक्टूबर 2024 को ये संयोग बन रहा है। इस शुभ योग किए गए उपाय आपकी किस्मत चमका सकते हैं। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…
26
गुरु ग्रह से जुड़ी चीजें दान करें
गुरु पुष्य के शुभ योग में गुरु ग्रह से संबंधित चीजें जैसे सोना, हल्दी, केसर, पीले कपड़े, पीले फल और धार्मिक किताबें आदि का दान जरूरतमंदों को करें। इस उपाय से आपकी जन्म कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और आपके जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहेगी।
36
देवगुरु बृहस्पति की पूजा करें
24 अक्टूबर को गुरु पुष्य के शुभ योग में देवगुरु बृहस्पति की पूजा करें। इन्हें पीले फूल, पीले वस्त्र, पीले रंग की मिठाई और पीले फल चढ़ाएं। संभव हो तो गुरु ग्रह से संबंधित मंत्रों का जाप भी करें। अगर स्वयं मंत्र जाप न कर पाएं तो किसी योग्य पंडित से करवाएं। इससे आपके जीवन में चल रही परेशानियां अपने आप ही दूर हो जाएंगी।
46
देवी लक्ष्मी की पूजा करें
गुरु पुष्य के योग में देवी लक्ष्मी की पूजा करना भी शुभ माना जाता है। ये योग देवी लक्ष्मी की सिद्धि के लिए बहुत ही उपयुक्त माना गया है। ज्योतिषियों के अनुसार, गुरु पुष्य के शुभ योग में यदि कोई देवी लक्ष्मी की सिद्धि कर ले तो जीवन भर उसे धन-धान्य की कमी नहीं होती।
56
केसर से स्वस्तिक बनाएं
अगर आप धन लाभ की इच्छा रखते हैं तो गुरु पुष्य के शुभ योग में अपने धन स्थान यानी तिजोरी या गल्ले में केसर से स्वस्तिक की चिह्न बनाएं और इसकी विधि-विधान से पूजा करें। ये स्वस्तिक साक्षात भगवान श्रीगणेश का स्वरूप है। इस उपाय से आपके घर-दुकान में बरकत बनी रहेगी।
66
पुखराज की अंगूठी पहनें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पीला पुखराज गुरु ग्रह का रत्न है। गुरु पुष्य के शुभ योग किसी योग्य ज्योतिषी से पूछकर पीले पुखराज की अंगूठी सिद्ध कर इसे पहनें। किस अंगुली में ये रत्न पहनें, इसके लिए विद्वान की सलाह लें। पुखराज की अंगूठी आपकी किस्मत चमका सकती है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi