Guruvar Astro Tips: गुरुवार को क्या उपाय करें, किन चीजों का दान करें, कौन-से काम करने से बचें?

Published : Jun 06, 2024, 01:04 PM IST
Thursday-Astro-tips

सार

Guruvar Ke Niyam: सप्ताह का चौथा दिन है गुरुवार, धर्म और ज्योतिष के नजरिए से ये दिन बहुत ही खास है। इस वार से जुड़ी अनेक मान्यताएं और परंपराए हमारे समाज में व्याप्त हैं जैसे इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं? 

Guruvar Ko Kya Kare-Kya Nahi: गुरुवार यानी गुरु का दिन। इस दिन का नाम देवताओं का गुरु बृहस्पति के नाम पर रखा गया है। ज्योतिष दृष्टिकोण से देखें तो ये दिन बृहस्पति यानी ज्यूपिटर ग्रह से संबंधित हैं। धर्म ग्रंथों में इस दिन का विशेष महत्व बताया गया है। इस वार से जुड़ी कईं मान्यताएं और परंपराएं भी हैं, जो इसे और भी खास बनाती हैं। आगे जानिए गुरूवार से जुड़ी कुछ खास बातें…

गुरुवार को किसकी पूजा करें? (Guruvar Ko Kiski Puja Kare)
गुरुवार देवगुरु बृहस्पति का दिन है, इसलिए जिनकी कुंडली में गुरु अशुभ स्थिति में हो, उन्हें इस दिन इनकी विशेष पूजा करनी चाहिए। देवगुरु बृहस्पति के अनेक मंदिर हमारे देश में हैं। यहां इनकी पूजा करने से बृहस्पति से संबंधित शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का भी विशेष महत्व है।

गुरुवार को कौन-से काम करने चाहिए? (Guruvar Ko Kya kare)
1. गुरुवार को गुरु ग्रह से संबंधित उपाय करने चाहिए जैसे गुरु ग्रह के मंत्रों का जाप करें। अपने गुरु के पैर छूकर आशीर्वाद लें।
2. गुरु से संबंधित चीजों जैसे चने की दाल, हल्दी, पीले कपड़े, सोना आदि का दान इस दिन करना चाहिए। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
3. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरुवार को पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। ऐसा न कर पाएं तो पीले रंग का रूमाल जेब में रखें।
4. जिन लोगों के विवाह में समस्याएं आ रही हैं, वे लोग इस दिन केले के पेड़ की पूजा करें तो उनके विवाह के लिए योग्य रिश्ते आने लगते हैं।
5. गुरुवार को किसी योग्य ज्योतिष की सलाह लेकर गुरु का रत्न पुखराज पहनना चाहिए। इससे शुभ फलों की प्राप्ति संभव है।

गुरुवार को क्या काम न करें? (Guruvar Ko Kya Na Kare)
1. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, गुरुवार को बाल और नाखून नहीं काटने चाहिए। शेविंग भी नहीं बनवानी चाहिए।
2. गुरुवार को महिलाओं को बाल नहीं धोने चाहिए और न ही घर में पोछा लगाना चाहिए। ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता।
3. गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।
4. गुरुवार को तामसिक भोजन जैसे मांस-मदिरा आदि का सेवन नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से अशुभ फल मिलते हैं।
5. गुरुवार को काले रंग के कपड़े भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए। इस रंग के कपड़े अशुभ फल प्रदान करते हैं।


ये भी पढ़ें-

Budhwar Astro Tips: बुधवार को किस दिशा में यात्रा न करें, किन चीजों का दान करें, कैसे कपड़े पहनें?


महिलाओं को शंख क्यों नहीं बजाना चाहिए? जानें शंकराचार्यजी का उत्तर


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम