Hanuman Ashtami: ये 9 छोटे मंत्र दूर करेंगे बड़ी परेशानी, 23 दिसंबर को करें जाप

Published : Dec 23, 2024, 09:25 AM IST
hanuman ashtami 2024

सार

Hanuman Ashtami 2024: इस बार हनुमान अष्टमी का पर्व 23 दिसंबर, सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन अगर कुछ खास मंत्रों का जाप किया जाएं तो हर तरह की परेशानी से बचा जा सकता है। इन मंत्रों से बड़ी परेशानी भी दूर हो सकती है। 

Hanuman Ashtami 2024 Upay: पौष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि बहुत खास होती है क्योंकि इस दिन हनुमान अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 23 दिसंबर, सोमवार को मनाया जाएगा। ये पर्व हनुमानजी की पूजा और उपाय करने से लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन यदि विधि-विधान से हनुमानजी के मंत्रों का जाप किया जाए तो हर तरह की परेशानी से बचा जा सकता है। ये मंत्र और इनके जाप की विधि इस प्रकार है-

ये हैं हनुमानजी के 9 मंत्र

1. ऊं हं हनुमते नमः
2. ऊं हं हनुमते रुद्रात्मकायं हुं फट्
3. ऊं हं पवननन्दनाय स्वाहा
4. ऊं नमो हरि मर्कट मर्कटाय स्वाहा
5. ऊं नमो भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा
6. ऊं नमो भगवते हनुमते नमः
7. ऊं ऐं भ्रीम हनुमते, श्री राम दूताय नमः
8. ऊं नमो भगवते आन्जनेयाये महाबलाये स्वाहा
9. ऊं नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसहांरणाय सर्वरोगाय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा

इस विधि से करें मंत्रों का जाप

- हनुमान अष्टमी के दिन जब भी आपको समय मिले तब आप ये मंत्र जाप कर सकते हैं। मंत्र जाप के लिए सुबह और शाम का समय उपयुक्त होता है।
- मंत्र जाप शुरू करने से पहले स्नान आदि करके शुद्ध हो जाएं और लाल धोती पहनें। हनुमानजी पूजा करें और हार-फूल आदि चीजें चढ़ाएं।
- शुद्ध घी का दीपक जलाएं। ये दीपक मंत्र जाप के दौरान निरंतर जलता रहना चाहिए। मंत्र जाप के लिए रुद्राक्ष की माला का उपयोग करें।
- यदि आपके मन में कोई मनोकामना हैं तो मंत्र जाप शुरू करने से पहले हनुमान के सामने उसे कहें और मंत्र जाप शुरू करें।
- कम से कम 5 माला मंत्र जाप जरूर करें। एक माला यानी 108 बार। मंत्र जाप के दौरान ध्यान इधर-उधर नहीं जाना चाहिए।
- मंत्र जाप के बाद हनुमानजी से मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करें। इस तरह मंत्र जाप से आपकी परेशानियां दूर हो सकती हैं।


ये भी पढ़ें-

हनुमान अष्टमी के 5 उपाय जो आपको बचा सकते हैं हर मुसीबत से, 23 दिसंबर को करें


हनुमान अष्टमी 23 दिसंबर को: जानें पूजा विधि-मंत्र और दिन भर के शुभ मुहूर्त


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश