Hariyali Teej Vrat: पहली बार रख रही हैं हरियाली तीज का व्रत? तो पति के साथ न करें ये काम

Published : Jul 16, 2025, 06:15 PM ISTUpdated : Jul 16, 2025, 06:21 PM IST
Hariyali Teej

सार

Hariyali Teej Vrat: हरियाली तीज का त्योहार 27 जुलाई के दिन मनाया जाने वाला है। ऐसे में जो महिलाएं पहली बार इस वक्त को रखने जा रही हैं, उन्हें कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना जरूरी होगा। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में यहां।

Hariyali Teej Vrat: सावन का महीना अपने साथ हरियाली तीज का पवित्र त्योहार लेकर आता है। हरियाली का मतलब होता है हरा। ऐसे में माता पार्वती और महादेव के मिलने का उत्साह इस दौरान मनाया जाता है। 108 जन्म जन्म के बाद माता पार्वती को महादेव ने अपनी पत्नी के रूप में उन्हें स्वीकारा था। इसीलिए माता तीज के रूप में उन्हें पूजा जाता है। राजस्थान, हरियाणा, बिहार और पंजाब समेत कई राज्यों में इस त्योहार पर अलग ही रौनक देखने को मिलती है। इस बार हरियाली तीज 27 जुलाई के दिन मनाई जाने वाली है। ऐसे में जो महिलाएं पहली बार तीज का व्रत रखने जा रही हैं उन्हें कुछ बातें ध्यान में रखनी होगी।

- हरियाली तीज का व्रत जो भी महिला पहली बार रख रही है वो इस बात का खास ख्याल रखें कि उन्हें काले रंग की चूड़ियां बिल्कुल भी नहीं पहननी है। इस दिन आप हरे रंग की चूड़ियां जरूर पहने। ऐसा करना काफी शुभ माना गया है।

- इस बात का भी खास ख्याल रखें कि हरियाली तीज वाले दिन आप भूलकर भी दूध या फिर जल को सेवन न करें। ऐसा करने से आपका व्रत टूट सकता है।

- किसी भी व्रत की तरह हरियाली तीज के व्रत में भी आपको नहीं सोना है। ऐसा करने से आपका व्रत अधूरा रह जाएगा। इसके बजाए आपको भगवान शिव और माता पार्वती का ध्यान करना चाहिए।

- इस दिन आपको अपने पिता के साथ किसी भी तरह का मतभेद नहीं करना चाहिए। प्यार से बर्ताव करना चाहिए। ऐसा ना करने पर आपका व्रत अधूरा माना जाएगा।

- हरियाली तीज के व्रत वाले दिन आप किसी भी चमड़े से बनी चीज से दूर रहे। साथ ही मांस-मदिरा को इस दिन हाथ न लगाएं।

-हरियाली तीज वाले दिन आप हरे रंग का वस्त्र जरूर पहने। क्योंकि इस त्योहार का मतलब ही हरे रंग से जुड़ा हुआ है। साथ ही 16 श्रृंगार भी करें।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम