Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज पर जरूर सुनें ये कथा, तभी पूरा होगा ये व्रत

Published : Sep 03, 2024, 12:21 PM ISTUpdated : Sep 06, 2024, 08:14 AM IST
hartalika teej katha

सार

हरतालिका तीज व्रत की कथा देवी सती के शिवजी के प्रति अटूट प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। यह कथा हमें सती के त्याग और शिवजी की भक्ति के महत्व को समझाती है।

Hartalika Teej Katha In Hindi: इस बार हरतालिका तीज का व्रत 6 सितंबर, शुक्रवार को किया जाएगा। इस दिन इंद्र, ब्रह्म, सवार्थसिद्धि और बुधादित्य नाम के कईं शुभ योग भी बन रहे हैं, जिसके चलते इस व्रत का महत्व और भी बढ़ गया है। इस दिन महिलाएं कुछ भी खाती-पीती नहीं हैं। रात भर पूजा के दौरान हरतालिका तीज व्रत की कथा सुनती हैं। बिन कथा सुने इस व्रत का पूरा फल नहीं मिलता। आगे जानिए इस व्रत से जुड़ी कथा…

ये है हरतालिका तीज की कथा (Hartalika Teej Story)
- पुराणों के अनुसार, ब्रह्मदेव के पुत्र दक्ष प्रजापति की एक पुत्री थी, जिसका नाम सती था। देवी सती भगवान शिव की परम भक्त थी। सती ने तपस्या से शिवजी को प्रसन्न किया और पति रूप में प्राप्त किया।
- एक बार प्रजापति दक्ष ने एक विशाल यज्ञ का आयोजन किया, लेकिन इसमें शिव और सती को नहीं बुलाया। शिवजी के मना करने के बाद भी देवी सती बिना निमंत्रण के उस यज्ञ में पहुंच गई।
- जब देवी सती ने उस यज्ञ में अपने पति का अपमान देखा तो यज्ञ कुंड में कूदकर आत्मदाह कर लिया। इस घटना से शिवजी को बहुत शोक हुआ और वे योगनिद्रा यानी तपस्या करने चले गए।
- देवी सती ने अगले जन्म में हिमालय की पुत्री पार्वती के रूप में जन्म लिया। इस जन्म में भी वे महादेव को ही पति रूप में पाना चाहती थीं। इसके लिए वे दिन रात शिवजी का ही ध्यान करने लगी।
- एक दिन देवी पार्वती की सखियां जया-विजया उन्हें घने जंगल ले गईं। जहां माता पार्वती ने रेत से शिवलिंग का निर्माण किया और भोलेनाथ की तपस्या को प्रसन्न करन के लिए घोर तपस्या की।
- देवी पार्वती की ये कठोर तपस्या 12 साल तक चली। प्रसन्न होकर शिवजी ने उन्हें दर्शन दिए और पत्नी रूप में स्वीकार किया। इसी तपस्या को हरतालिका तीज व्रत कहा जाता है।


ये भी पढ़ें-

अक्टूबर 2024 में कब होगा सूर्यग्रहण, जानें डेट-टाइम, क्या ये भारत में भी दिखेगा?


Ganesh Utsav 2024:किस दिशा में स्थापित करें गणेश प्रतिमा, कौन-सी 5 गलती न करें?


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Panchang 11 दिसंबर 2025: कालाष्टमी आज, जानें कौन-से शुभ योग बनेंगे, किस दिशा में यात्रा न करें?
Aaj Ka Panchang 10 दिसंबर 2025: किस दिशा में यात्रा न करें? जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय