Knowledge: खाने के बाद ये गलती करना पड़ सकती है भारी, उम्र भर बनें रहेंगे गरीब

Published : May 26, 2023, 04:31 PM IST
mistakes-made-after-eating-which-make-poor

सार

हिंदू धर्म में भोजन से जुड़ी कई मान्यताएं और परंपराएं हैं। इनमें से कुछ परंपराएं ज्योतिष पर आधारित है तो कुछ के पीछे मनोवैज्ञानिक पक्ष छिपा है। धर्म ग्रंथों में खाने से जुड़े कुछ नियम भी बताए गए हैं। 

उज्जैन. धर्म ग्रंथों में हर काम से जुड़े नियम बताए गए हैं जिसमें सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक की कार्य शामिल हैं। (Khane Ki Thali Mai Haath Kyo Nahi Dhone Chaihiye) हालांकि समय के साथ अब इन नियमों का पालन करने वाले कम ही लोग रह गए हैं। ग्रंथों में भोजन से जुड़ी भी कई बातें बताई गई हैं। इनमें से कुछ नियम की अनदेखी हमसे रोज अनजाने में हो जाती है, जो हमारी गरीबी की कारण भी बन सकती है। आगे जानिए भोजन से जुड़ी इस गलती के बारे में…

भोजन के बाद न करें ये गलती
देखने में आता है कि अधिकांश लोग जिस थाली में भोजन करते हैं, उसी में हाथ भी धो लेते हैं। ऐसा करना भोजन के नियमों के विपरीत है। ऐसा करने से न सिर्फ भोजन का अपमान होता है बल्कि इसका बुरा परिणाम भी हमें निकट भविष्य में भुगतना पड़ सकता है। भोजन की थाली में हाथ न धोकर उसे सिंक में रख देना चाहिए ताकि समय रहते वह साफ हो जाए। अधिक समय तक थाली को उसी अवस्था में भी नहीं रखना चाहिए।

देवी अन्नपूर्णा का अपमान है थाली में हाथ धोना
धर्म ग्रंथों के अनुसार, भोजन यानी अनाज की देवी अन्नपूर्णा है। इनकी ही कृपा से हमें भोजन की प्राप्ति होती है, इसलिए भोजन शुरू करने से पहले इनका ध्यान जरूर किया जाता है। जो व्यक्ति भोजन करने के बाद उसी थाली में हाथ धो लेता है, वो देवी अन्नपूर्णा का अपमान करता है। देवी अन्नपूर्णा और कोई नहीं बल्कि साक्षात महालक्ष्मी का ही रूप हैं। देवी अन्नपूर्णा का अपमान करने वाला व्यक्ति हमेशा गरीबी में जीवन व्यतीत करता है।

ग्रहों से भी मिलते हैं अशुभ फल
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जाने-अनजाने में हमसे अपने दैनिक जीवन में कई गलतियां हो जाती हैं। भोजन की थाली में हाथ धोना भी इनमें से एक है। अधिकांश लोग इस तरह की गलती रोज करते हैं, इसलिए वे परेशान भी रहते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, जो व्यक्ति भोजन की थाली में हाथ धोता है, ग्रह भी उसके विपरीत हो जाते हैं और अशुभ फल देने लगते हैं। इसका सबसे ज्यादा नकारात्मक असर व्यक्ति की सेहत पर पड़ता है। इसलिए भोजन की थाली में हाथ धोने से बचना चाहिए।


ये भी पढ़ें-

मोदी सरकार के 9 सालः मोदी राज में इन 8 मंदिरों का हुआ कायाकल्प, दुनिया के नक्शे पर चमका इनका नाम


Mahesh Navami 2023 Upay: महेश नवमी 29 मई को, ये उपाय करने से धन लाभ के साथ होंगे दूसरे फायदे भी

 

Facts of Sengol: सेंगोल के ऊपर नंदी की ही प्रतिमा क्यों, क्या आप जानते हैं ये खास वजह?

 

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।


 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम